करण कुंद्रा पर टीवी एक्ट्रेस ने लगाया जबरन KISS करने और थप्पड़ मारने का आरोप
टीवी एक्ट्रेस सान्वी तलवार के एक इंटरव्यू ने पूरे एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में हड़कंप मचा कर रख दिया है। न्वी तलवार ने टीवी के जाने-माने एक्टर करण कुंद्रा पर बिना मर्जी के किस करने और सेट पर जोर का थप्पड़ मारने जैसे गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
हालांकि, इस पूरे मामले पर जब सान्वी ने अपना दर्द बयां किया, तो कुछ लोगों ने सहानुभूति जताने के बजाय उल्टे उन्हें ही ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर सान्वी ने इतने सालों तक इस पर चुप्पी क्यों साधी रखी? अब सान्वी तलवार ने ट्रॉलर्स को आड़े हाथों लिया है और हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मुंहतोड़ जवाब दिया है।
आइए सबसे पहले आपको बताते हैं कि सान्वी तलवार ने करण कुंद्रा पर क्या-क्या गंभीर आरोप लगाए हैं। यह पूरा मामला सीरियल ‘ये कहां आ गए हम’ के शूटिंग सेट का है, जहाँ सान्वी और करण कुंद्रा लीड रोल में थे। सान्वी के मुताबिक, वो करण को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं, लेकिन करण उनमें इंटरेस्टेड थे। सान्वी ने खुलासा किया कि शो के दौरान एक बाथरूम में रोमांटिक किसिंग सीन शूट होना था। लेकिन डायरेक्टर के ‘क्यू’ (Cue) देने से पहले ही करण कुंद्रा ने सान्वी की मर्जी के बिना उन्हें जबरन किस (Kiss) कर दिया। करण की इस हरकत से सान्वी को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए सेट पर ही करण को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
सान्वी का आरोप है कि थप्पड़ खाने के बाद करण सेट से बाहर चले गए। लेकिन जब वो वापस आए, तो उन्होंने गुस्से में सान्वी को इतना जोर से थप्पड़ मारा कि सान्वी जमीन पर जा गिरीं। सान्वी का कहना है कि उस वक्त सेट पर मौजूद किसी भी इंसान ने उनकी मदद नहीं की और करण ने उनके साथ जमकर गाली-गलौच भी की। सान्वी तलवार ने इस खौफनाक अनुभव के बाद चुप बैठना सही नहीं समझा। उन्होंने इस घटना की पूरी जानकारी उस वक्त करण कुंद्रा की गर्लफ्रेंड रहीं अनुषा दांडेकर को दी। इतना ही नहीं, सान्वी इस मामले को लेकर सीधे टीवी क्वीन एकता कपूर के पास पहुँचीं। सान्वी के मुताबिक, एकता कपूर ने इस पूरे मामले को बहुत गंभीरता से लिया और तुरंत दखल दिया। एकता कपूर के एक्शन के बाद शो की डायरेक्शन टीम में ही बदलाव कर दिए गए थे ताकि सान्वी सेट पर सुरक्षित महसूस कर सकें।
लेकिन जब सालों बाद सान्वी ने इस पूरी आपबीती को पब्लिक के सामने रखा, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि— ‘अगर यह घटना इतने साल पहले हुई थी, तो सान्वी ने उस वक्त पब्लिकली करण को एक्सपोज क्यों नहीं किया?’
सोशल मीडिया पर हो रही इस ट्रॉलिंग पर अब सान्वी तलवार का करारा जवाब सामने आया है। सान्वी ने साफ शब्दों में कहा कि— ‘इस पूरे केस ने मुझे यह सिखाया कि अपनी पर्सनल बातें कब और किस इंसान से शेयर करनी चाहिए। बातें एक इंसान से दूसरे इंसान तक पहुँचते-पहुँचते बदल जाती हैं। मुझे जब लगा कि मैं इसके लिए रेडी हूँ, तब मैंने बोला… क्योंकि यह फैसला पूरी तरह मेरा है।
सान्वी ने आगे कहा कि लोगों के जजमेंट या ट्रॉल होने के डर से अपना पक्ष न रखना बिल्कुल गलत है। अगर कोई बात सही है, तो उसके बारे में ज़रूर बोलना चाहिए। जो महिलाएं समाज या टाइमिंग के डर से अपनी आवाज़ दबा लेती हैं, उन्हें सान्वी ने एक बेहद मजबूत मैसेज दिया है। सान्वी ने कहा— ‘अपनी बात रखने के लिए किसी टाइमलाइन की ज़रूरत नहीं होती। ऐसा कभी नहीं होता कि अब बहुत देर हो चुकी है, इसलिए नहीं बोलना चाहिए। जब भी आप कंफर्टेबल फील करें, अपनी बात रखें। अगर आप कभी नहीं बोलेंगे, तो दुनिया कभी सच नहीं जान पाएगी।’
टीवी सेट पर घटी इस घटना और सान्वी तलवार के इस बेबाक बयान ने एक बार फिर पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सोचने पर मजबूर कर दिया है। जहाँ एक तरफ सान्वी के इस कदम की हिम्मत की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ इस पूरे विवाद पर फिलहाल करण कुंद्रा का कोई आधिकारिक रिएक्शन सामने नहीं आया है।
