मुंबई के गायक संगीतकार अयाज़ इस्माइल का अमेरिका में जलवा, नया रोमांटिक गीत ‘सदके तेरे’ दुनिया भर में रिलीज़
मुंबई: गायक, संगीतकार और म्यूज़िक प्रोड्यूसर अयाज़ इस्माइल जो पले बढ़े मुंबई में और अब अमेरिका के डलास में रहते हैं। अयाज़ का नया रोमांटिक गाना ‘सदके तेरे’ दुनिया भर में रिलीज़ हो गया है। प्रेम, समर्पण और दिल की गहराइयों से जुड़ी भावनाओं को खूबसूरती से प्रस्तुत करता यह गीत संगीत प्रेमियों के लिए एक खास सौगात है।
प्रसिद्ध गीतकार सीमा सैनी द्वारा लिखे गए इस गीत में हिंदी और पंजाबी भाषा का खूबसूरत संगम है। गीत ऐसे निस्वार्थ प्रेम की कहानी कहता है, जिसमें किसी को चाहना केवल आकर्षण नहीं, बल्कि समर्पण और इबादत बन जाता है। यह उस एहसास को व्यक्त करता है, जब किसी एक व्यक्ति में पूरी दुनिया दिखाई देने लगती है।
अयाज़ इस्माइल ने इस गीत को अपनी आवाज़ देने के साथ इसका संगीत भी तैयार किया है। उनकी भावपूर्ण गायकी, मधुर धुन और आधुनिक संगीत संयोजन इसे एक सिनेमाई अनुभव प्रदान करते हैं।
इस गीत की सबसे बड़ी विशेषता इसका अंतरराष्ट्रीय संगीत संयोजन है। इसकी मास्टरिंग मशहूर डेल बेकर (Dale Becker) ने की है, जो लैटिन ग्रैमी अवॉर्ड विजेता और नौ बार ग्रैमी नामांकित मास्टरिंग इंजीनियर हैं।
वे बिली आइलीश, जस्टिन बीबर, SZA और डोजा कैट जैसे विश्वविख्यात कलाकारों के प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं। उनके योगदान ने गीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर की साउंड क्वालिटी प्रदान की है।
‘सदके तेरे’ का म्यूज़िक वीडियो भारत के खूबसूरत लक्षद्वीप द्वीपसमूह में फिल्माया गया है। निर्देशक अफविन मैथ्यूज़ ने अरब सागर के नीले पानी, शांत समुद्री तटों और प्राकृतिक सुंदरता के बीच प्रेम की भावनाओं को बेहद आकर्षक अंदाज़ में प्रस्तुत किया है।
लक्षद्वीप की मनमोहक लोकेशन गीत की रोमांटिक अनुभूति को और गहरा बनाती है। गीत में सिंधु राजारामजी ने बैकिंग वोकल्स दिए हैं, जबकि गिटार पर ब्रूस ने अपनी संगीत प्रतिभा का योगदान दिया है।
अयाज़ इस्माइल के संगीत सफर में ‘सदके तेरे’ एक और महत्वपूर्ण प्रस्तुति है। यह गीत उनकी उस रचनात्मक सोच को दर्शाता है, जिसमें संगीत भाषाओं, संस्कृतियों और सीमाओं से परे जाकर दिलों को जोड़ता है।
विश्वभर में हाल ही रिलीज़ हुआ ‘सदके तेरे’ सभी प्रमुख म्यूज़िक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
कुछ प्रेम कहानियाँ शब्दों में कही जाती हैं, कुछ संगीत में महसूस की जाती हैं। ‘सदके तेरे’ एक ऐसी ही प्रेम कहानी है, जहाँ शब्द और संगीत मिलकर मोहब्बत की खूबसूरत इबादत बन जाते हैं।
