राजधानी दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला, 30 और 31 अक्टूबर को फिल्म डिवीजन ऑडिटोरियम में सजेगी महफिल
नई दिल्ली: सिनेमा और कला के माध्यम से भारत और चीन के द्विपक्षीय व सांस्कृतिक संबंधों को एक नई ऊंचाई देने के लिए देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित होने जा रहा है। The Embassy of the People’s Republic of China in New Delhi, दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और संस्कृति मंत्रालय की स्वायत्त संस्था नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के विशेष सहयोग से पहली बार “1st Delhi International Film Festival चीनी फिल्म फेस्टिवल 2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आज प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में दोपहर 2:30 बजे आयोजित एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस द्विपक्षीय महोत्सव की आधिकारिक घोषणा की गई।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के मुख्य मेजबान और आकर्षण The Embassy of the People’s Republic of China के मिनिस्टर काउंसलर वांग शिनमिंग और फर्स्ट सेक्रेटरी डॉ. झांग हेलिन रहे। कार्यक्रम के दौरान इन दोनों वरिष्ठ राजनयिकों द्वारा महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का भव्य अनावरण किया गया। मीडिया के सामने अनावरण की गई यह चमचमाती ट्रॉफी और मेडल दोनों देशों के सिनेमाई और सांस्कृतिक जुड़ाव के प्रतीक के रूप में डिज़ाइन किए गए हैं, जिन्हें समापन समारोह में विजेताओं को प्रदान किया जाएगा। यह देश के इतिहास में पहली बार है जब संस्कृति मंत्रालय की प्रतिष्ठित ऑटोनॉमस बॉडी ‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा’ किसी फिल्म फेस्टिवल की सह-आयोजक बनी है।
मीडिया से बात करते हुए, चीनी दूतावास के मिनिस्टर काउंसलर वांग शिनमिंग ने कहा, “यह फिल्म फेस्टिवल हमारी साझा कलात्मक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक ऐतिहासिक मंच प्रदान करता है। सिनेमा एक सशक्त माध्यम है जो भाषाई बाधाओं को पार कर सीधे दिलों को जोड़ता है। हमारा मानना है कि यह पहल भारत और चीन के बीच सांस्कृतिक भाईचारे को और मजबूत करेगी।” मीडिया से बात करते हुए, चीनी दूतावास के फर्स्ट सेक्रेटरी डॉ. झांग हेलिन ने कहा, “यह फिल्म फेस्टिवल हमारी गहरी सांस्कृतिक जड़ों का प्रमाण है। सिनेमा के प्रभावशाली माध्यम से, हम भारत और चीन के लोगों के बीच आपसी समझ को बढ़ावा दे सकते हैं और दोस्ती के स्थायी बंधन बना सकते हैं।”
वरिष्ठ फिल्म पत्रकार, दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक अध्यक्ष और फेस्टिवल डायरेक्टर राम किशोर परचा ने कहा, “दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल हमेशा से राजधानी के दर्शकों तक विश्व सिनेमा की बेहतरीन फिल्में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इस पहले चीनी फिल्म फेस्टिवल के लिए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और चीनी दूतावास के साथ सहयोग करना हमारी 15 साल की यात्रा में एक शानदार नया अध्याय जोड़ता है। इससे दोनों देशों के फिल्म निर्माताओं के बीच सह-निर्माण और कलात्मक आदान-प्रदान के नए रास्ते खुलेंगे।”
इस अवसर पर वांग शिनमिंग (मिनिस्टर काउंसलर, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का दूतावास) और डॉ. झांग हेलिन (फर्स्ट सेक्रेटरी, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का दूतावास) के साथ-साथ फर्स्ट सेक्रेटरी गुआन वेनवू और थर्ड सेक्रेटरी गाओ फेंग भी फेस्टिवल के प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि दो दिवसीय यह प्रतिष्ठित महोत्सव 30 और 31 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित फिल्म डिवीजन ऑडिटोरियम (FDA), महादेव रोड में आयोजित होगा। इस मेले के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) ने फिल्मों की सुचारू स्क्रीनिंग के लिए संयुक्त रूप से NOC जारी किया है। पूर्व योजना के अनुसार यह आयोजन नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा परिसर में होना था, लेकिन वहां के व्यस्त शैक्षणिक कार्यक्रम के चलते अब इसे नए वेन्यू फिल्म डिवीजन ऑडिटोरियम में स्थानांतरित किया गया है, जहाँ चीन और भारत की 10 से ज्यादा बेहतरीन फ़िल्में दिखाई जाएँगी।
