बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का ऐतिहासिक धमाका, रिलीज से चार महीने पहले ही फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड
साल 2026 की मच-अवेयटेड फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज से चार महीने पहले ही एक ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे तोड़ पाना किसी भी फिल्म के लिए नामुमकिन सा लग रहा है। रणबीर कपूर के लीड रोल वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने से पहले ही सिर्फ थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन डील के जरिए 350 करोड़ रुपये कमा डाले हैं!
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना! 350 करोड़ रुपये! इसी के साथ ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन डील वाली फिल्म बन गई है। आखिर किसने खरीदी है ये डील और क्या है इस 4 हजार करोड़ की फिल्म का पूरा मास्टर प्लान?
बिग बजट फिल्म ‘रामायण’ को लेकर पिछले कुछ दिनों से गॉसिप गलियारों में खबरें थीं कि करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने इस फिल्म के भारतीय थिएट्रिकल राइट्स 250 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। लेकिन अब इस डील को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डील 250 करोड़ की नहीं, बल्कि पूरे 350 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में फाइनल हुई है। इस ऐतिहासिक बिजनेस ने ट्रेड एक्सपर्ट्स के भी होश उड़ा दिए हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच किस कदर दीवानगी है, यह इस आंकड़े से साफ साफ बयां होता है।
मेकर्स इस महागाथा को बेहद भव्य पैमाने पर दर्शकों के सामने पेश करने की तैयारी में हैं, यही वजह है कि ‘रामायण’ को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर यानी 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में धमाका करने आ रहा है, जबकि इसका दूसरा पार्ट साल 2027 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।
लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात है इस फिल्म का बजट! आपको जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों पार्ट्स का टोटल बजट पूरे 4 हजार करोड़ रुपये है! यानी बजट के मामले में भी ‘रामायण’ भारत की अब तक की सबसे महंगी और ग्रैंड फिल्म साबित हो चुकी है, जिसके विजुअल्स दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाएंगे।
सिर्फ बजट ही नहीं, इस फिल्म की स्टार कास्ट भी पूरी तरह ब्लॉकबस्टर है। फिल्म में भगवान श्री राम की मुख्य भूमिका में जहां बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर नजर आएंगे, वहीं माता सीता के पवित्र और खूबसूरत किरदार को साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस साई पल्लवी जीवंत करने जा रही हैं।
इसके अलावा, रावण के खूंखार और दमदार रोल में कन्नड़ रॉकिंग स्टार यश नजर आएंगे, जिनकी टक्कर रणबीर कपूर से देखना बेहद दिलचस्प होगा। वहीं संकटमोचन हनुमान के रोल में गदर मचाने वाले सनी देओल और लक्ष्मण के किरदार में वर्सेटाइल एक्टर रवि दुबे अपना दम दिखाएंगे। ‘दंगल’ फेम नितेश तिवारी के डायरेक्शन और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म भारतीय सिनेमा की दशा और दिशा दोनों बदलने का दम रखती है। 350 करोड़ की इस ऐतिहासिक डिस्ट्रीब्यूशन डील ने ये तो साफ कर दिया है कि 6 नवंबर 2026 को बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान आने वाला है जो सारे पुराने रिकॉर्ड्स को तहस-नहस कर देगा।
