आज का राशिफल 31 जुलाई 2026: पैसों से जुड़े लेन-देन और बड़े फैसले दोपहर तक ही निपटा लें

राशिफल 31 जुलाई 2026: धनिष्ठा नक्षत्र की शुभ और समृद्धिदायक ऊर्जा बनी रहेगी। सभी महत्वपूर्ण कार्य, व्यावसायिक सौदे, पैसों से जुड़े लेन-देन और बड़े फैसले दोपहर तक ही निपटा लें। चंद्र-राहु की युति बनने के कारण मन में अचानक बेचैनी, भावनात्मक उतार-चढ़ाव या नकारात्मक/असामान्य विचार आ सकते हैं। शाम के बाद कोई भी बड़ा या भावनात्मक निर्णय न लें, शांत रहें और समय पर सोएं। शनि वक्री स्थिति में हैं, इसलिए लंबे समय के प्रभाव वाले फैसलों पर गहन सोच-विचार आवश्यक है। सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों के घर में धार्मिक वातावरण रहेगा।

12 राशियों का राशिफल एवं उपाय

1. मेष राशि (Aries)
दिन का हाल: दोपहर तक नेटवर्किंग, पुराने दोस्तों से मुलाकात, बिजनेस गेन और अधूरी इच्छाओं को पूरा करने के लिए बेहतरीन समय है। करियर मजबूत रहेगा। शाम के बाद आने वाले विचारों को गंभीरता से न लें और बड़े वित्तीय फैसले टालें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 11
उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और ‘ॐ अंगारकाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

2. वृष राशि (Taurus)
दिन का हाल: दोपहर तक आपके प्रभाव और बातों का जादू बना रहेगा। करियर से जुड़े पेंडिंग काम और अधिकारियों से बातचीत दोपहर से पहले निपटा लें। शाम के बाद कोई बड़ा करियर या आर्थिक फैसला न लें।
शुभ रंग: मल्टीकलर | शुभ अंक: 2
उपाय: शुक्रवार को छोटी कन्याओं को खीर या सफेद मिठाई खिलाएं।

3. मिथुन राशि (Gemini)
दिन का हाल: दोपहर तक भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक कार्य या गुरु/अभिभावकों से मुलाकात के लिए पहला हिस्सा शुभ है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शाम को अनचाही बेचैनी से बचें और दिमाग शांत रखें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 9
उपाय: किन्नरों को दान दें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

4. कर्क राशि (Cancer)
दिन का हाल: दिन थोड़ा उठा-पटक भरा हो सकता है। ऑफिस में कागजी काम संभालकर रखें और बहस से बचें। घमंड न करें, आपकी समझदारी मुश्किलों को हल कर देगी। शाम के बाद कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2
उपाय: घर में पानी की बर्बादी बिल्कुल न होने दें।

5. सिंह राशि (Leo)
दिन का हाल: जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनरशिप के लिए दोपहर तक का समय अनुकूल है। आपका आकर्षण और करियर ग्राफ बढ़ेगा। घर में धार्मिक माहौल रहेगा। शाम के बाद पार्टनर के साथ कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 9
उपाय: रोजाना कम से कम 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।

6. कन्या राशि (Virgo)
दिन का हाल: विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए चुपचाप अपने काम पर ध्यान दें। नौकरी और सेहत से जुड़े जरूरी काम दोपहर तक निपटा लें। शाम को मानसिक तनाव या उलझन महसूस हो तो आराम करें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 11
उपाय: बुधवार के दिन भगवान गणेश को मोदक या लड्डू अर्पित करें।

7. तुला राशि (Libra)
दिन का हाल: कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा। लव लाइफ, बच्चों और क्रिएटिव कामों के लिए दोपहर तक का समय सबसे अच्छा है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। शाम को रिश्तों से जुड़ा कोई बड़ा भावनात्मक फैसला न लें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 11
उपाय: नियमित रूप से माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
दिन का हाल: घर में धार्मिक और सुखद माहौल रहेगा। जमीन-जायदाद, गाड़ी और माताजी से जुड़े जरूरी काम दोपहर तक पूरे कर लें। शाम के बाद पारिवारिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देने या फैसले लेने से बचें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 2
उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें।

9. धनु राशि (Sagittarius)
दिन का हाल: भाई-बहनों और पड़ोसियों से संवाद या छोटी यात्रा दोपहर तक निपटाना बेहतर रहेगा। अपनी सेहत (विशेषकर कंधों) का ध्यान रखें। जीवनसाथी से तालमेल बनाएं और शाम को बहस से बचें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 3
उपाय: अपने गुरुओं, शिक्षकों और बड़ों का आदर-सत्कार करें।

10. मकर राशि (Capricorn)
दिन का हाल: आर्थिक दृष्टिकोण से दिन की शुरुआत बहुत अच्छी है। वाणी प्रभावशाली रहेगी। पैसों और परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय दोपहर तक ही ले लें। शाम को किसी भी प्रकार के बड़े निवेश या लेन-देन से बचें।
शुभ रंग: गहरा नीला | शुभ अंक: 4
उपाय: पक्षियों और काले कुत्ते को रोज रोटी खिलाएं।

11. कुंभ राशि (Aquarius)
दिन का हाल: आपकी पर्सनालिटी और ऊर्जा दोपहर तक सकारात्मक रहेगी। सभी मुख्य काम, नई शुरुआत या बातचीत दिन में ही कर लें। शाम 7:30 बजे के बाद चंद्र-राहु युति का सबसे ज्यादा असर मानसिक शांति पर पड़ सकता है, इसलिए शांत रहें।
शुभ रंग: स्लेटी | शुभ अंक: 11
उपाय: नियमित रूप से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

12. मीन राशि (Pisces)
दिन का हाल: आत्मचिंतन, कानूनी मामलों और विदेश से जुड़ी योजनाओं के लिए दोपहर तक का समय शुभ है। क्रिएटिव काम में सफलता मिलेगी। शाम के बाद अनचाहे खर्चों और बेवजह की चिंताओं से खुद को दूर रखें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2
उपाय: नहाने के पानी में थोड़ी हल्दी या केसर मिलाकर स्नान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *