रणबीर कपूर ने धूम 4 में काम करने को लेकर चल रही खबरों पर तोड़ी चुप्पी, सस्पेंस किया खत्म

xr:d:DAFYdswuEv0:46,j:1497859108207151770,t:23121404

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी मेगा बजट और मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं. हाल ही में अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन इवेंट से ‘रामायण’ की पूरी टीम का एक बड़ा जलवा देखने को मिला, जहाँ नितेश तिवारी, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, साउथ सुपरस्टार यश और रणबीर कपूर एक साथ नज़र आए. लेकिन इसी इवेंट के बीच सालों से चल रही ‘धूम 4’ (Dhoom 4) की खबरों पर रणबीर कपूर ने एक ऐसा धमाका कर दिया है, जिसने यशराज फिल्म्स और रणबीर के फैंस को तगड़ा झटका दिया है.

बात दरअसल एक इंटरनेशनल इंटरव्यू की है. सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के दौरान जब होस्ट ने रणबीर और यश से उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में सवाल पूछा, तो माहौल बेहद दिलचस्प हो गया. होस्ट ने कहा कि ‘रामायण के बाद यश जहां टॉक्सिक (Toxic) में नजर आएंगे, वहीं रणबीर कपूर धूम 4 (Dhoom 4) में बाइक स्टंट करते दिखेंगे. होस्ट की यह बात सुनते ही रणबीर कपूर ने तुरंत बात काटते हुए मुस्कुराकर कहा— ‘नहीं! फिलहाल मैं सिर्फ दो ही फिल्मों पर काम कर रहा हूँ— रामायण और लव एंड वॉर. रणबीर ने आगे बताया कि संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग चल रही है और यह अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

दिलचस्प बात यह रही कि रणबीर ने अपनी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में न तो ‘धूम 4’ का नाम लिया और न ही अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ के सीक्वल यानी ‘एनिमल पार्क’ का ज़िक्र किया. यानी रणबीर ने सीधे-सीधे उन तमाम खबरों पर विराम लगा दिया है जो सालों से ‘धूम 4’ को लेकर उड़ रही थीं. आपको बता दें कि रणबीर कपूर के ‘धूम 4’ से जुड़ने की खबरें कोई नई नहीं हैं. पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड के गलियारों में यह चर्चा गर्म थी कि यशराज फिल्म्स अपनी इस हिट फ्रेंचाइजी को रणबीर के साथ रीबूट करना चाहता है.

2024 में आई कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को लगता है कि ऋतिक रोशन और आमिर खान के बाद अब रणबीर कपूर ही ‘धूम’ के एंटी-हीरो रोल के लिए सबसे परफेक्ट हैं. यहाँ तक कि दोनों के बीच कई दौर की बातचीत की बातें भी सामने आई थीं. लेकिन अब रणबीर कपूर के इस ताजा बयान के बाद यह साफ हो गया है कि ‘धूम 4’ को लेकर अब तक जो भी खबरें आ रही थीं, वो महज अफवाहें थीं.

‘धूम’ फ्रेंचाइजी का इंतज़ार कर रहे फैंस के लिए खबर यही है कि ‘धूम 4’ के लिए अभी और लंबा इंतज़ार करना पड़ेगा, क्योंकि रणबीर कपूर फिलहाल पूरी तरह से ‘रामायण’ और भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ पर फोकस कर रहे हैं. हालाँकि, यशराज फिल्म्स की तरफ से अब तक ‘धूम 4’ को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर के मना करने के बाद अब वाईआरएफ (YRF) किस सुपरस्टार को इस रोल के लिए चुनता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *