फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का नया गाना ‘कर ले शादी’ हुआ रिलीज़, महेश मांजरेकर और खुशाली कुमार ने लगाए चार चांद
बॉक्स ऑफिस पर वैसे तो एक्शन और सस्पेंस फिल्मों का मेला लगा रहता है, लेकिन जब बात एक परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर की आती है, तो उसका चार्म बिल्कुल अलग होता है। इन दिनों बॉलीवुड में ऐसी ही एक कमाल की पारिवारिक फिल्म की चर्चा जोरों पर है, जिसका नाम है ‘दुल्हनिया ले आएगी’। डायरेक्टर आकाशादित्य लामा की इस फिल्म का एक बेहद दिलचस्प और मजेदार गाना ‘कर ले शादी’ रिलीज हो चुका है।
रिलीज होते ही यह गाना हर घर और हर परिवार की कहानी बयां कर रहा है। वीडियो में सीनियर एक्टर महेश मांजरेकर एक फिक्रमंद पिता और एक्ट्रेस खुशाली कुमार उनकी चुलबुली बेटी के रोल में तहलका मचा रही हैं।
‘कर ले शादी’ गाना सिर्फ एक ट्रैक नहीं, बल्कि हर उस हिंदुस्तानी परिवार की कहानी है जहां शादी के लायक बच्चों को माता-पिता नए सफर के लिए तैयार करते हैं। गाने के वीडियो में एक फिक्रमंद लेकिन बेहद खुशमिजाज पिता बने महेश मांजरेकर अपनी लाडली बेटी यानी खुशाली कुमार को शादी के बंधन में बंधने के लिए अनोखे, मजाकिया और फिल्मी तरीकों से मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस गाने की जो सबसे बड़ी यूएसपी (USP) है, वो है इसके कड़क बोल और इसकी हुक लाइन! गाना शुरू होते ही कानों में गूंजता है— ‘कर ले शादी, ना समझ इसको बर्बादी’। यह लाइन इतनी ज्यादा कैची और मजेदार है कि एक बार सुनने के बाद कोई भी इसे गुनगुनाने पर मजबूर हो जा रहा है। स्क्रीन पर खुशाली और महेश मांजरेकर की कॉमिक टाइमिंग और ट्यूनिंग इतनी सटीक है कि दर्शक वीडियो से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।
इस जोशीले और खूबसूरत गाने को अपनी जादुई आवाजों से सजाया है जाज़िम शर्मा, दीपाली साठे और रिमी धर ने। इन तीनों की जुगलबंदी ने गाने में एक अलग ही जान फूंक दी है। सिर्फ इतना ही नहीं, गाने का ये सीधे दिल को छूने वाला म्यूजिक भी खुद जाज़िम शर्मा ने ही तैयार किया है, जो शादी और पार्टियों के सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट वाइब देता है।
गाने के विजुअल्स को काफी ब्राइट, ग्रैंड और रंगीन रखा गया है। डायरेक्टर आकाशादित्य लामा का भी मानना है कि यह गाना पूरी फिल्म के सबसे बेहतरीन और एंटरटेनिंग हिस्सों में से एक है। महेश मांजरेकर और खुशाली कुमार की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग ने इस पूरे ट्रैक को सुपरहिट बना दिया है।
सिद्धार्थ बनर्जी, आकाशादित्य लामा और विकास अग्रवाल द्वारा प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म में खुशाली कुमार और महेश मांजरेकर के अलावा इंडस्ट्री के सबसे वर्सेटाइल एक्टर पीयूष मिश्रा भी एक बेहद अहम और धमाकेदार किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक ऐसी पारिवारिक दास्तान लेकर आ रही है, जिसमें दर्शकों को हंसी के ठहाकों के साथ-साथ इमोशन्स का ज़बरदस्त सैलाब भी देखने को मिलेगा।
रिश्तों की गर्माहट और ढेर सारे ड्रामे से सजी यह फिल्म अब थिएटर्स में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। ‘कर ले शादी’ गाने की इस शानदार और एंटरटेनिंग झलक के बाद आने वाली 24 जुलाई 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के लिए दर्शकों का क्रेज और एक्साइटमेंट लेवल सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
तो अगर आप भी एक फुल-ऑन फैमिली ड्रामा, हंसी के ठहाके और लाजवाब गानों का मजा बड़े पर्दे पर लेना चाहते हैं, तो 24 जुलाई 2026 की डेट अपनी डायरी में नोट कर लीजिए।
