तिरुमाला तिरुपति मंदिर में नतमस्तक हुए मुकेश अंबानी 

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी शुक्रवार को आंध्र प्रदेश की तीर्थ नगरी तिरुपति पहुंचे। उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए और मंदिर में पूजा अर्चना की। अंबानी के साथ उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट भी थी। अंबानी ने शुक्रवार सुबह निजापड़ा दर्शन सेवा में भाग लिया। देवस्थानम के कार्यकारी निदेशक धर्म रेड्डी ने मुकेश अंबानी के मंदिर पहुंचने पर उनका स्वागत किया।

भगवान तिरुपति के दरबार में मुकेश अंबानी नंगे पाँव चले, अंबानी शुक्रवार सुबह तिरुमाला पहुंचे और अभिषेकम सेवा में शामिल हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी से मुलाकात की। दर्शन के बाद, वैदिक विद्वानों ने उन्हें रंगनायकुल मंडपम में आशीर्वाद दिया और मंदिर के अधिकारियों ने अंबानी को स्वामी के तीर्थप्रसादम भेंट किए।

दर्शन के बाद रंगनायक मंडप में विद्वानों द्वारा वैदिक आशीर्वाद दिया गया। इस मौके पर मुकेश अंबानी ने कहा कि उन्हें तिरुमाला आने की खुशी है। उन्होंने कहा कि तिरुमाला में मंदिर हर साल विकसित हो रहा है और इसमें सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने वेंकटेश्वर स्वामी से सभी को आशीर्वाद देने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed