रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस की मौत की खबर पर आया खान सर का वीडियो, कैमरे के सामने नजर आए बेहद उदास

शिक्षा के गढ़ पटना से लेकर नेपाल तक, इस वक्त एक ऐसी दुखद और रहस्यमयी खबर सामने आई है जिसने पूरे शिक्षा जगत को स्तब्ध कर दिया है। ‘ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी’ के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रिंस की मौत की खबर जैसे ही सामने आई, पूरे बिहार में शोक की लहर दौड़ गई।

लेकिन इस घटना ने तब और बड़ा मोड़ ले लिया, जब देश के मशहूर शिक्षक ‘खान सर’ ने इस पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। एक बेहद भावुक वीडियो जारी करते हुए खान सर न सिर्फ कैमरे के सामने उदास और टूटे हुए नजर आए, बल्कि उन्होंने इस मौत के पीछे किसी तीसरे इंसान की एक बड़ी साजिश की आशंका जताई है। खान सर ने साफ कहा है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों को फांसी से कम की सजा नहीं मिलनी चाहिए।

नेपाल से आई इस खौफनाक खबर ने खान सर को झकझोर कर रख दिया है। अपने वीडियो में अपनी रुआंसी आवाज में खान सर ने उस पल का जिक्र किया जब उन्हें पहली बार इस हादसे की जानकारी मिली। खान सर ने कहा कि— कुछ लोगों का कॉल आया कि सर आप न्यूज़ देखिएऐसीऐसी घटना हुई हैरौशन सर के भाई की नेपाल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई हैहमको कुछ देर के लिए विश्वास ही नहीं हुआ। लगा कि सब ऐसे ही अफवाह उड़ा रहे हैं। मैंने तो फोन करने वालों को डांट भी दिया कि तुम लोग कुछ भी बोलता है

खान सर ने आगे अपनी बेबसी और दुख को बयां करते हुए कहा कि— कुछ पल के लिए विश्वास नहीं हुआ कि ऐसे कैसे हो सकता है? लेकिन जब कुछ लोग मुझे न्यूज़ के स्क्रीनशॉट और लिंक भेजने लगे, तो मेरे पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। किस दौर मेंकिस स्थिति में समय चला गयाआखिर ऐसे कैसे हो गया खान सर के चेहरे का दर्द यह साफ बता रहा था कि यह घटना कितनी अप्रत्याशित और भयानक है।

रौशन आनंद के परिवार पर टूटे इस दुखों के पहाड़ पर संवेदना व्यक्त करते हुए खान सर बेहद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पूरा शिक्षा जगत इस समय रौशन सर के परिवार के साथ खड़ा है। खान सर ने कहा— पीड़ित परिवार के साथ हमारी गहरी संवेदना है। जब भी कोई आदमी ऐसी दुखद खबर सुनता है, तो उसका दिल बैठ जाता है। भगवान करे कि ऐसी घटना कभी किसी दुश्मन के परिवार के साथ भी हो। हम समझते हैं कि रौशन सर का परिवार अभी इस स्थिति में नहीं है कि वो किसी से बात कर सके।

इसके साथ ही खान सर ने एक बड़े भाई और मार्गदर्शक का फर्ज निभाते हुए यह ऐलान किया कि वह रौशन सर के परिवार के लिए हर मोड़ पर खड़े हैं। उन्होंने कहा— हमसे जो भी संभव होगा, हम करेंगे। परिवार हमसे जो भी कहेगा, हम हर संभव मदद देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खान सर के इस बयान ने यह साफ कर दिया कि संकट की इस घड़ी में पूरा शिक्षक समुदाय एक साथ एकजुट है।

वीडियो के आखिरी हिस्से में खान सर ने इस पूरी घटना पर गंभीर सवाल उठाए और इसे एक सोची-समझी साजिश की तरफ इशारा बताया। खान सर ने बिना लाग-लपेट के कहा कि इस मामले में कुछ बेहद अजीब और संदिग्ध है। उन्होंने मांग की कि— नेपाल पुलिस को तुरंत इस मामले में अपना एक ऑफिशियल बयान जारी करना चाहिए, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि आखिर पूरा माजरा क्या है। जल्द से जल्द प्रिंस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

खान सर ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि— सबसे ज्यादा जो अजीब चीज हैइसमें कोई तीसरा इंसान लग रहा हैकोई तीसरा इसमें बड़ी साजिश कर रहा हैइसलिए मेरी मांग है कि इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। और इस हाईलेवल जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाए, उसमें से किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए। अगर कोई इसमें शामिल है, तो उसे फांसी से नीचे की सजा नहीं होनी चाहिए।

रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस की नेपाल में हुई यह संदिग्ध मौत वाकई कई गहरे सवाल खड़े करती है। खान सर द्वारा उठाई गई उच्चस्तरीय जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग अब जोर पकड़ती जा रही है। देखना होगा कि नेपाल पुलिस और प्रशासन इस मामले का खुलासा कब तक कर पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed