ज्योति सिंह का पवन सिंह पर तीखा हमला; 10 करोड़ की डिमांड और ‘घूंघट’ वाली सोच पर बड़ा खुलासा

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का तलाक केस इन दिनों आरा की फैमिली कोर्ट से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा में है। 5 मई को हुई सुनवाई में भले ही दोनों कोर्ट नहीं पहुंचे, लेकिन ज्योति सिंह के एक इंटरव्यू ने खलबली मचा दी है। ज्योति ने बताया है कि पवन सिंह को किस तरह की लड़की पसंद है और वह लड़की से क्या उम्मीद रखते हैं।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने एक्टर की सोच पर बड़ा निशाना साधा है। ज्योति के मुताबिक, पवन सिंह चाहते हैं कि उनकी पत्नी ऐसी हो जिसे फोन का इस्तेमाल तक न पता हो। ज्योति कहती हैं कि ‘पवन चाहते हैं कि लड़की घूंघट में रहे, यहाँ तक कि उसके पैरों की उंगलियां भी किसी को न दिखें।’ ज्योति ने आक्रोश जताते हुए कहा कि पवन सिंह की उम्मीद है कि वे भले ही मां-बहन की गाली दें, लेकिन लड़की सिर झुकाकर सब सुनती रहे। ज्योति ने चुटकी लेते हुए यहाँ तक कह दिया कि अगर पवन सिंह फिर कभी शादी करें, तो ऐसी लड़की से करें जो न बोल सके और न सुन सके।

मामला अब सिर्फ इमोशनल नहीं बल्कि आर्थिक लड़ाई में भी बदल गया है। ज्योति सिंह ने बताया कि पवन सिंह उन्हें सिर्फ 50 लाख रुपये देकर तलाक लेना चाहते थे, लेकिन ज्योति ने इसे ठुकरा दिया। ज्योति का कहना है कि ’50 लाख में आजकल एक घर भी नहीं आता।’ अब ज्योति ने 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगी है। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि पवन ने उनकी जिंदगी के 8 साल बर्बाद किए हैं, इसलिए वे यह मामला लंबा खींचेंगी। ज्योति का कहना है कि न तो वे अब दूसरी शादी करेंगी और न ही पवन सिंह को करने देंगी।

इतने आरोपों के बावजूद ज्योति सिंह का एक पक्ष काफी भावुक करने वाला है। उन्होंने कहा कि पवन सिंह आज भी उनके पति हैं और उन्हें दिल से निकालना मुमकिन नहीं है। ज्योति कहती हैं कि वे जिस परिवार से आती हैं, वहां पति पूजनीय होता है। ज्योति के मुताबिक, उन्होंने इस रिश्ते को बचाने के लिए काफी कोशिशें कीं, लेकिन पिछले 2 साल से पवन सिंह ने उनसे बात तक नहीं की है। फिलहाल ज्योति पटना में अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं और अपनी शर्तों पर इस कानूनी लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार हैं।

संस्कार और घूंघट के इस विवाद ने पवन सिंह की छवि और उनकी पर्सनल लाइफ को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब देखना यह है कि 10 करोड़ की डिमांड और इन तीखे आरोपों के बीच आरा फैमिली कोर्ट का अगला फैसला क्या होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *