अमित शाह राष्ट्रीय क्रेडिट सोसायटी अधिवेशन में लेंगे भाग, सहकारिता राज्यमंत्री बी.एल.वर्मा ने किया पोस्टर लांच

दिल्ली- केंद्रीय कृषि सहकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल.वर्मा जी के द्वारा सहकार भारती के 2 और 3 दिसंबर 2023 को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान,पूसा नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय क्रेडिट सोसायटी अधिवेशन का पोस्टर जारी किया गया। इस अवसर पर सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीनानाथ ठाकुर,राष्ट्रीय मंत्री श्री सुनील गुप्ता,सहकार भारती दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री विष्णु पाल बंसल, महामंत्री श्री मनीष जैन, क्रेडिट प्रकोष्ठ प्रमुख श्री प्रवेश कुमार गुप्ता, दिल्ली प्रदेश मंत्री श्री चंद्रप्रकाश रोहिल्ला, स्वयं सहायता प्रकोष्ठ सह प्रमुख श्रीमती सुनीता मेहरा राष्ट्रीय प्रचार-प्रसार प्रमुख श्री हर्षद धर्माधिकारी एवं सहकार भारती के राजधानी कार्यालय प्रमुख श्री प्रियंका मिश्रा जी उपस्थित रहे ।
सहकार भारती द्वारा को- ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटियों के सर्वांगीण विकास, सुदृढ़ीकरण, विस्तार और क्रेडिट सोसायटियों के सम्मुख आने वाली बहुप्रतिक्षित समस्याओं को लेकर क्रेडिट सोसायटी राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा जिसमें समस्त भारत देश की क्रेडिट सोसायटियों के 10 हजार से अधिक प्रतिनिधि सममिलित होंगे।
इस अधिवेशन में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री, सभी राज्यों के सहकारिता मंत्री, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय क्रेडिट सोसायटी फेडरेशन के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाऐगा। 2 दिवसीय अधिवेशन में क्रेडिट सोसायटियों की समस्याओं के समाधान हेतू चर्चा कर मसौदा तैयार किया जाऐगा। अधिवेशन में पारित होने वाले प्रस्ताव को केन्द्र सरकार के माध्यम से क्रियान्वित कराने के लिए प्रयास किया जाऐगा।
अधिवेशन के संयोजक श्री सुनील गुप्ता ने बताया कि भारत के सहकारिता इतिहास में सहकारिता से सम्बन्धित किसी एक विषय को लेकर इतनी बडी़ संख्या में पहली बार इतने प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह अधिवेशन क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटियों के लिए एक मिल का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed