अच्छे रोल के लिए परेशान हुए सुपरस्टार ऋतिक रोशन; इंस्टाग्राम पर बयां किया अपना अनोखा दर्द

बॉलीवुड के सुपरहीरो, रोमांस के किंग और अपनी कमाल की डांसिंग से दुनिया को दीवाना बनाने वाले ऋतिक रोशन इन दिनों एक बेहद अजीब और चौंकाने वाली परेशानी से गुजर रहे हैं। एक तरफ जहां दुनिया भर के डायरेक्टर्स ऋतिक को अपनी फिल्म में लेने के लिए कतार में खड़े रहते हैं, वहीं दूसरी तरफ खुद ऋतिक रोशन एक अदद अच्छे रोल के लिए परेशान हैं।

ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए एक ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। ऋतिक रोशन खुद को बड़े पर्दे पर एक ‘बुरे लड़के’ यानी ग्रे कैरेक्टर के रूप में देखना चाहते हैं, लेकिन डायरेक्टर्स हैं कि उनकी ‘नेक दिल इंसान’ वाली छवि को छोड़ने को तैयार ही नहीं हैं।

ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया का पारा तब बढ़ा दिया, जब उन्होंने अपनी एक बेहद हैंडसम तस्वीर फैंस के साथ शेयर की। इस तस्वीर में ऋतिक विदेश की खूबसूरत सड़कों पर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। सफेद दाढ़ी और सिर पर कैप लगाए सुपरस्टार की नजरें इस फोटो में कुछ ढूंढती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि, फैंस के लिए इस तस्वीर से निगाहें हटाना मुश्किल था, लेकिन उससे भी कहीं ज्यादा हैरान करने वाला वो कैप्शन था जो ऋतिक ने इस फोटो के साथ लिखा।

ऋतिक लिखते हैं कि— मुझसे अभीअभी पूछा गया कि मैं किस तरह का रोल करना चाहता हूं। लेकिन मैं अपने ही जवाब को लेकर सोच रहा हूं कि मैं क्या जवाब दे रहा हूं। क्या आपको फिल्म लक बाय चांसका मेरा जफ़रयाद है? मैं वैसा ही कोई (ग्रे) किरदार दोबारा करना चाहूंगा। लेकिन अफ़सोस, डायरेक्टर्स मुझे सिर्फ अच्छे और सीधेसाधे किरदारों में ही देखना चाहते हैं। कितने दुख की बात है।

ऋतिक रोशन के इस पोस्ट से साफ है कि वो पर्दे पर अपनी चॉकलेट बॉय, रोमैंटिक लड़के और नेक दिल इंसान वाली स्थापित छवि से अब थोड़ा ऊब चुके हैं और कुछ नया व कड़क आजमाना चाहते हैं। वो अपनी पुरानी फिल्म ‘लक बाय चांस’ के जफ़र की तरह एक मतलबी और ग्रे शेड वाला कैरेक्टर निभाना चाहते हैं, लेकिन उनकी गुड बॉय वाली इमेज उनका पीछा नहीं छोड़ रही है।

सुपरस्टार के इस पोस्ट ने जहां उनके चाहने वालों को थोड़ा परेशान किया, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के एक कमेंट ने फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। ऋतिक की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए सिद्धार्थ आनंद ने लिखा— चलो फिर। सिद्धार्थ के इस दो शब्दों के कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म हो गया है। फैंस का मानना है कि ऋतिक और सिद्धार्थ आनंद एक बार फिर मिलकर कुछ बहुत बड़ा, धमाकेदार और शायद इस बार एक डार्क-ग्रे कैरेक्टर वाला धमाका करने वाले हैं।

ऋतिक रोशन का यह दर्द ऐसे समय पर बाहर आया है जब उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस और बड़े पर्दे पर उम्मीद के मुताबिक कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। ‘वॉर 2’ के इस झटके के बाद ऋतिक फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं।

इन दिनों वो अपनी सबसे महत्वाकांक्षी सुपरहीरो फिल्म ‘कृष 4’ पर पूरी शिद्दत से काम कर रहे हैं। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि ऋतिक रोशन खुद इस फिल्म का डायरेक्शन भी कर रहे हैं, ताकि वो अपने विजन को पर्दे पर ला सकें। इसके अलावा ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म ‘स्टोर्म’ में भी एक बेहद दमदार अवतार में नजर आने वाले हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ऋतिक का यह ‘ग्रे कैरेक्टर’ यानी विलेन बनने का सपना पूरा होता है या नहीं। ऋतिक रोशन का यह बयान साबित करता है कि एक सच्चा कलाकार कभी भी एक ही दायरे में बंधकर नहीं रहना चाहता। उम्मीद है कि सिद्धार्थ आनंद या कोई और बड़ा डायरेक्टर ऋतिक की इस दिली ख्वाहिश को जरूर पूरा करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed