Bigg Boss 20 में इन सितारों के होने की चर्चा तेज, सौरभ गांगूली का होगा शो से खास कनेक्शन
टीवी और ओटीटी की दुनिया के सबसे बड़े, सबसे विवादित और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रियलिटी शो— ‘बिग बॉस 20’ की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे प्रीमियर की तारीख पास आ रही है, वैसे-वैसे इस बार के कंटेस्टेंट्स के अपडेट्स सामने आ रहे हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को डबल कर दिया है।
जी हां, इस बार बिग बॉस के घर में न सिर्फ टीवी और बॉलीवुड के बड़े चेहरे एंट्री मारने जा रहे हैं, बल्कि इस बार ‘बिग बॉस’ का घर भी पूरी तरह बदलने वाला है। यही नहीं, क्रिकेट के दादा यानी सौरव गांगुली भी एक नए अंदाज़ में बिग बॉस के साथ जुड़ने जा रहे हैं। आइए सबसे पहले बात करते हैं उस सवाल की, जो हर बिग बॉस फैन के दिमाग में इस वक्त घूम रहा है— ‘आखिर इस बार घर के अंदर कौन-कौन बंद होने वाला है?’
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने इस बार टीवी, बॉलीवुड और कॉमेडी वर्ल्ड के कुछ बहुत ही मजबूत चेहरों को अप्रोच किया है।
टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस माही विज का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर चल रहा है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा भी इस बार बिग बॉस के घर में ग्लैमर का तड़का लगाती दिख सकती हैं। सोशल मीडिया क्वीन और टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर के साथ भी मेकर्स की बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। अपनी कॉमेडी से हर किसी को हंसाने वाले कॉमेडियन सुनील पाल भी इस बार घर में हंसी और विवादों का तड़का लगाते नज़र आ सकते हैं। इसके अलावा कंटेंट क्रिएटर शोइक चक्रवर्ती का नाम भी मजबूत दावेदारों में शामिल है। सूत्रों की मानें तो इन सभी सितारों से बातचीत अपने आखिरी दौर में है और अगर सब सही रहा, तो जल्द ही इनके कॉन्ट्रैक्ट्स भी साइन हो जाएंगे।
पिछले कुछ सीजन्स से हमने देखा है कि कैसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स ने बिग बॉस के घर में आकर पूरी बाजी पलट दी है। तो भला ‘बिग बॉस 20’ इसमें पीछे कैसे रहता?
खबरों के मुताबिक, इस बार डिजिटल वर्ल्ड से कई बड़े चेहरे बिग बॉस के घर में आग लगाने आ रहे हैं। सोशल मीडिया की दुनिया के दो सबसे बड़े नाम— फैसू और फैज बलोच को मेकर्स इस बार एक साथ घर में लाने की तैयारी में हैं। मशहूर यूट्यूबर मैक्सटर्न और कंटेंट क्रिएटर दुष्यंत कुकरेजा का नाम भी मेकर्स की विश-लिस्ट में शामिल है। स्प्लिट्सविल्ला फेम भाव्या सिंह भी अपनी बोल्ड पर्सनालिटी के साथ इस सीजन का हिस्सा बन सकती हैं। हालाँकि, अभी तक किसी भी स्टार ने अपने नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है, लेकिन अगर ये चेहरे घर में आते हैं, तो टीआरपी (TRP) के सारे रिकॉर्ड टूटना तय है। मेकर्स ने हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ का नया लोगो रिलीज़ किया था। और खबर है कि इस हफ्ते के आखिर तक या अगले हफ्ते की शुरुआत में शो की थीम से भी पर्दा उठा दिया जाएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 सितंबर को शो का ग्रैंड प्रीमियर होने वाला है। पिछले सीजन की तरह यह शो पहले JioHotstar पर डिजिटल-फर्स्ट फॉर्मेट में स्ट्रीम होगा और उसके बाद टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा।
चलते-चलते आपको बिग बॉस फ्रेंचाइजी से जुड़ी एक और बहुत बड़ी खुशखबरी दे दें। बनिजय एशिया (Banijay Asia) इस बार पहली बार ‘बिग बॉस बांग्ला’ भी लॉन्च करने जा रहा है। और सबसे मजेदार बात यह है कि इसे बॉलीवुड का कोई स्टार नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज सौरव गांगुली होस्ट करने वाले हैं। इसका प्रीमियर इसी साल अगस्त में होगा। यही नहीं, आने वाले समय में बिग बॉस पंजाबी और बिग बॉस भोजपुरी भी लाने की पूरी तैयारी चल रही है। यानी इस बार सलमान खान के ‘बिग बॉस 20’ के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषाओं में भी एंटरटेनमेंट का पूरा का पूरा ओवरडोज़ मिलने वाला है।
