पृथ्वी शॉ के ब्रेकअप की खबरों पर मंगेतर आकृति अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इन दिनों अपनी परफॉर्मेंस से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल रही थी कि पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल की सगाई टूट चुकी है, और दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
वजह थी आकृति अग्रवाल के कुछ ऐसे इंस्टाग्राम पोस्ट, जिसमें उन्होंने ‘धोखे’ और ‘झूठ’ का जिक्र किया था। लेकिन अब इस पूरी कंट्रोवर्सी पर खुद आकृति ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और ऐसा सच सामने रखा है कि ट्रोलर्स की बोलती बंद हो गई है।
कंट्रोवर्सी की शुरुआत तब हुई जब आकृति अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कुछ बेहद मिस्टीरियस पोस्ट शेयर किए। एक पोस्ट में उन्होंने धोखा मिलने की बात कही, तो दूसरी पोस्ट में लिखा कि ‘वो हमेशा झूठ बोलेंगे’। हालांकि इन पोस्ट्स में आकृति ने कहीं भी पृथ्वी शॉ के नाम का जिक्र नहीं किया था, लेकिन सोशल मीडिया के जासूसों ने तुरंत इसे पृथ्वी शॉ से लिंक कर दिया और सगाई टूटने की अफवाहें उड़ा दीं।
अब इन वायरल पोस्ट्स पर रिएक्ट करते हुए आकृति ने साफ कहा है कि लोगों ने उनकी बातों का गलत मतलब निकाला है। आकृति ने लिखा— ‘मैंने कभी अपने मंगेतर पृथ्वी का नाम नहीं लिया। ना ही मैंने अपनी सगाई टूटने की बात कही थी, और ना ही यह बोला कि हम अलग हो चुके हैं। यह बेहद दुखद है कि सभी ने मेरी बातों को पृथ्वी से जोड़ दिया। हम दोनों साथ में बेहद खुश हैं, हमारी सगाई बरकरार है और हम साथ में बहुत अच्छा कर रहे हैं।’
आकृति ने अपनी पोस्ट में इस बात पर गहरी चिंता जताई कि कैसे बिना सोचे-समझे उड़ाई गई अफवाहें किसी पब्लिक फिगर की इमेज और उनके सम्मान को नुकसान पहुँचा सकती हैं। उन्होंने कहा कि वह इस पर कोई सफाई नहीं देना चाहती थीं, लेकिन जब बात उनके पार्टनर के सम्मान पर आई, तो उन्होंने चुप रहना ठीक नहीं समझा।
अपने मंगेतर के लिए प्यार जताते हुए आकृति ने साफ-साफ लिखा— ‘पृथ्वी मेरी जिंदगी हैं। लेकिन मेरी जिंदगी में उनके अलावा और लोग भी हैं, जैसे मेरी फैमिली और मेरे फ्रेंड्स। यह पोस्ट मैंने अपने कुछ करीबी दोस्तों के लिए लिखे थे, लेकिन एक गलतफहमी की वजह से लोग पृथ्वी को लेकर बुरा-भला बोलने लगे।’ आकृति ने अपने इस बयान से साफ कर दिया कि सालों की मेहनत से कमाया गया सम्मान एक बेबुनियाद अफवाह से बर्बाद हो सकता है, इसलिए हर अफवाह पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
वैसे आपको बता दें कि इस पूरी कंट्रोवर्सी और ड्रामे पर क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की तरफ से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है और उन्होंने चुप्पी साध रखी है। लेकिन आकृति के इस बड़े खुलासे के बाद पृथ्वी के फैंस ने जरूर राहत की सांस ली है और अब सभी को इस प्यारे कपल की ग्रैंड शादी का बेसब्री से इंतजार है।
