प्रियंका चोपड़ा का ‘वाराणसी’ फिल्म से फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रियंका के जन्मदिन पर मेकर्स ने फैंस को दिया सरप्राइज

‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी मास्टरपीस फिल्में देने वाले डायरेक्टर एस.एस. राजामौली एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाला करने लौट रहे हैं। मौका था ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन का, और इस खास मौके पर मेकर्स ने फैंस को वो सरप्राइज दिया है जिसे देखकर इंटरनेट का तापमान बढ़ गया है।

राजामौली की मोस्ट अवेटेड मेगा-बजट फिल्म ‘वाराणसी’ से प्रियंका चोपड़ा का पहला लुक ऑफिशियल तौर पर आउट हो चुका है। पोस्टर में प्रियंका का अवतार इतना दमदार और पावरफुल है कि उसे देखते ही फैंस के होश उड़ गए हैं। और सबसे बड़ी बात— ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सीधे बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।

एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ पिछले काफी समय से लाइमलाइट में बनी हुई है, लेकिन प्रियंका चोपड़ा के इस फर्स्ट लुक ने फिल्म को लेकर हाइप को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। पोस्टर में प्रियंका का लुक किसी ट्रेडिशनल बॉलीवुड ग्लैमर जैसा बिल्कुल नहीं है, बल्कि वो एक बेहद मजबूत, रहस्यमयी और प्रभावशाली किरदार में नजर आ रही हैं।

पोस्टर में प्रियंका की आंखों के भाव, उनका पहनावा और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस साफ-साफ हिंट दे रही है कि फिल्म में उनका रोल सिर्फ एक सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नहीं होने वाला। वो इस फिल्म की कहानी को अपने दम पर आगे बढ़ाने वाली एक मजबूत रीढ़ की हड्डी साबित होंगी। यही वजह है कि फैंस इसे भारतीय सिनेमा में प्रियंका की अब तक की सबसे शानदार और धमाकेदार वापसी मान रहे हैं। प्रियंका की पॉपुलैरिटी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी डंका बजाती है, इसलिए उनके इस लुक ने ग्लोबल लेवल पर सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं।

प्रियंका चोपड़ा के इस लुक के जरिए मेकर्स ने पूरी दुनिया को ये साफ मैसेज दे दिया है कि ‘वाराणसी’ कोई छोटी-मोटी फिल्म नहीं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर बनाई जा रही एक बहुत बड़ी विजुअल-इवेंट फिल्म होने वाली है। और इस फिल्म का असली USP है इसका महा-कोलैबोरेशन।

जी हां, एस.एस. राजामौली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू लीड रोल में नजर आने वाले हैं। भारतीय सिनेमा के इतिहास में ये पहली बार होगा जब महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ आग लगाएगी। राजामौली का विजन, महेश बाबू का स्वैग और प्रियंका का ग्लोबल स्टारडम मिलकर थिएटर्स में ऐसा गदर मचाने वाले हैं, जिसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देगी। रिपोर्ट्स की मानें तो ये मेगा-मूवी 7 अप्रैल 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए लॉक कर दी गई है।

राजामौली के तरकश से ‘वाराणसी’ नाम का वो तीर छूट चुका है जो 2027 में बॉक्स ऑफिस के सारे पुराने रिकॉर्ड्स को धराशायी करने का दम रखता है। प्रियंका चोपड़ा का ये बर्थडे सरप्राइज वाकई कमाल का है और महेश बाबू के साथ उनकी ये जुगलबंदी देखने के लिए दुनिया भर के फैंस अब दिन गिनना शुरू कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed