दिल्ली के एम्बिएंस मॉल में जुटी भारी भीड़, ‘द ओपुलेंट लग्ज़री सैलून’ के रिलॉन्च इवेंट पर पहुंची अक्षरा सिंह
भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करने वाली अक्षरा सिंह की जब से बॉलीवुड में एंट्री हुई है तब से इनके आस-पास हमेशा कैमरों की फ्लैशलाइट चमचमाती ही रहती है। हाल ही में दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एम्बिएंस मॉल में एक लग्जरी सैलून के ग्रैंड रिलॉन्च पर जब अक्षरा सिंह पहुंचीं, तो वहां मौजूद भीड़ उनकी सिर्फ एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने हाल ही में बॉलीवुड की मेगा-बजट फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ काम करके सबको चौंका दिया था, और अब खबर है कि उनका अगला बड़ा बॉलीवुड प्रोजेक्ट सीधा ‘स्त्री’ फेम श्रद्धा कपूर के साथ है।
बॉलीवुड में अपनी इस नई और धुआंधार पारी के बीच अक्षरा सिंह दिल्ली के वसंत कुंज वाले एम्बिएंस मॉल पहुंची। मौका था ‘द ओपुलेंट लग्ज़री सैलून’ के ग्रैंड रिलॉन्च का, जैसे ही वहां अक्षरा की एंट्री हुई, पूरा मॉल उनकी एक झलक पाने के लिए दिवाना होता नजर आया।
अक्षरा ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और फुल ऑन स्वैग के साथ मीडिया और फैंस से बात की। इस खास मौके पर उन्होंने सैलून के ओनर्स त्रिशा और दिवस को बधाई भी दी और सैलून की सजावट की तारीफ की। अक्षरा ने सैलून की फैसिलीटी और प्रीमियम सेवाओं की सराहना करते हुए कहा- ‘द ओपुलेंट’ दिल्ली के ब्यूटी और लाइफस्टाइल सेगमेंट में एक नया मानक स्थापित करेगा। इस खास मौके पर शहर के कई गणमान्य अतिथि, फैशन और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी मौजूद रहे। ‘द ओपुलेंट’ लक्ज़री सैलून अपने ग्राहकों को मॉडर्न ब्यूटी ट्रीटमेंट्स, हेयर स्टाइलिंग और स्किन केयर सेवाएं देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
आपको बता दें की अक्षरा सिंह का नाम आजकल सफलता की गारंटी बन चुका है। अपनी कमाल की एक्टिंग और कातिलाना आवाज के दम पर अक्षरा एक के बाद एक बॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट्स अपनी झोली में डाल रही हैं। अभी कुछ ही समय पहले अक्षरा ने अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई थी, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ था।
अब अक्षरा सिंह का अगला बड़ा धमाका बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ होने जा रहा है। अक्षरा जल्द ही श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘इठा’ में एक बेहद ही सॉलिड और धमाकेदार रोल में नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड के इन दो बड़े प्रोजेक्ट्स के सामने आने के बाद ये साफ हो गया है कि अक्षरा सिंह अब सिर्फ भोजपुरी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वो बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर राज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का यही है असली पावर। पहले अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ और अब श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म ‘इठा’… अक्षरा का ये बॉलीवुड सफर वाकई देखने लायक होने वाला है। दिल्ली में ‘द ओपुलेंट लग्ज़री सैलून’ के इस इवेंट ने तो ये साबित कर दिया कि अक्षरा सिंह की पॉपुलैरिटी का ग्राफ आसमान छू रहा है।
