7वें सिक्स सिग्मा लीडरशिप समिट में पत्रकार रीमा गौतम को मिला ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड’

हेमा मालिनी ने पत्रकार रीमा गौतम को 'एक्सीलेंस अवॉर्ड' से नवाज़ा

दिल्ली: राजधानी दिल्ली का ताज पैलेस एक ऐसी शाम का गवाह बना, जहां सेवा, समर्पण और नेतृत्व का अद्भुत संगम देखने को मिला। मौका था ‘7वें सिक्स सिग्मा लीडरशिप समिट एवं एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ का। इस मंच पर देश की उन हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में मिसाल पेश की है। इसी कड़ी में, जानी-मानी पत्रकार रीमा गौतम को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्यों के लिए एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया।

7वें सिक्स सिग्मा लीडरशिप समिट में इस बार देश-विदेश के प्रतिष्ठित डॉक्टरों, नीति-निर्माताओं और बड़े उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में दिग्गज अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने पत्रकार रीमा गौतम को सम्मानित किया। रीमा को यह पुरस्कार उनके क्षेत्र में निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन और निडर पत्रकारिता के जरिए समाज में बदलाव लाने के उनके प्रयासों के लिए दिया गया। मंच पर जब रीमा गौतम का नाम पुकारा गया, तो सभागार तालियों से गूंज उठा। उपस्थित दिग्गजों ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस समारोह की गरिमा तब और बढ़ गई जब भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सिक्स सिग्मा समिट हमेशा से ही अनुशासन और सेवा के मूल्यों को प्राथमिकता देता आया है। सुरक्षा बलों के इन अधिकारियों के हाथों से सम्मानित होना न केवल रीमा गौतम के लिए, बल्कि पत्रकारिता जगत के लिए भी गर्व का क्षण रहा। कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि नेतृत्व केवल पद से नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की भावना से आता है।

सिक्स सिग्मा लीडरशिप समिट का मुख्य उद्देश्य उन ‘अनसंग हीरोज’ (Unsung Heroes) को पहचान देना है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में चुपचाप देश की प्रगति में योगदान दे रहे हैं। चाहे वह स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, रक्षा का या फिर मीडिया का। रीमा गौतम जैसे लीडर्स को सम्मानित करके यह संस्थान आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा के स्रोत तैयार कर रहा है। समिट में चर्चा का मुख्य विषय रहा कि कैसे एक्सीलेंस और नैतिकता को एक साथ जोड़कर वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रोशन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed