“थोड़ा स्वैग थोड़ा फायर, बाकी सब ऑटोमैटिक”— सोशल मीडिया पर छाया अक्षरा का नया अवतार
भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश और वर्सटाइल एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों ‘फायर’ मोड में हैं। हाल ही में रिलीज हुआ उनका गाना ‘चुम्मा लेला राजा जी’ पहले ही चार्टबस्टर बन चुका है, और अब अक्षरा ने अपने एक मजेदार रैप वीडियो से फैंस का दिल जीत लिया है। कार के बोनट पर बैठकर रैप करती अक्षरा को देख लोग कह रहे हैं कि वे अकेले ही भोजपुरी इंडस्ट्री को बॉलीवुड के टक्कर में खड़ा कर रही हैं।
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वे पूरी तरह से एक पॉप-स्टार के अंदाज़ में नज़र आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में अक्षरा एक लग्जरी कार के बोनट पर बैठी हैं और भोजपुरी में रैप गाती दिख रही हैं। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज उनके स्वैग में चार चाँद लगा रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा— ‘थोड़ा स्वैग थोड़ा फायर, बाकी सब ऑटोमैटिक।‘ कार से नीचे उतरकर भी अक्षरा जिस तरह से अपनी अदाएं बिखेर रही हैं, उसने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।
अक्षरा के इस रैप अवतार की चर्चा इसलिए भी ज़्यादा है क्योंकि उनका लेटेस्ट गाना ‘चुम्मा लेला राजा जी’ इन दिनों हर पार्टी की जान बना हुआ है। हाल ही में एक वीडियो पोस्ट कर अक्षरा ने इस गाने के पीछे की अपनी कड़ी मेहनत को भी फैंस के साथ साझा किया। अक्षरा ने बताया कि इस गाने की परफॉरमेंस और लुक्स के लिए उन्होंने कितनी प्रैक्टिस की है। उनकी यही मेहनत है कि आज उनके गाने न केवल बिहार और यूपी, बल्कि ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स पर भी ट्रेंड कर रहे हैं।
अक्षरा के इस रैप वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि— ‘भोजपुरी इंडस्ट्री को अक्षरा बॉलीवुड के टक्कर में ला रही हैं।‘ वहीं एक अन्य फैन ने लिखा— ‘ये है अक्षरा वाला स्वैग, जिसके सामने सब फीका हो जाता है।‘ अक्षरा सिंह ने यह साबित कर दिया है कि वे सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेत्री और गायिका ही नहीं, बल्कि एक शानदार परफॉर्मर भी हैं जो वक्त के साथ खुद को बदलना जानती हैं।
अक्षरा सिंह का यह ‘ऑटोमैटिक स्वैग’ वाकई काबिले तारीफ है। उनके नए गानों और इस तरह के मजेदार वीडियो ने यह साफ कर दिया है कि वे भोजपुरी की असली क्वीन हैं। आपको अक्षरा का ये रैप अवतार कैसा लगा? हमें कमेंट्स में जरूर बताएं।
