हेमंत सोरेन महिलाओं को सुरक्षा दो या गद्दी छोड़ो

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रांची महानगर जिला की अध्यक्ष अनीता वर्मा के नेतृत्व में आज बहु बाजार चौक, चुटिया में हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। जिसमे मुख्य रुप से भाजपा रांची महानगर के महामंत्री बलराम सिंह , प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री सीमा सिंह, मंजुलता दुबे, दिव्या साहू, चुटिया मंडल अध्यक्ष सुजीत शर्मा, रणधीर कुमार, कुंदन कुमार, जुगल किशोर, कंचना कुमारी, रेणुका पासवान, पिंकी सिंह, रेणु सिंह, लवली पाठक, बिनु देवी, रीना थापा, नीतू सिंह, पूजा सिंह, नीता सिन्हा, सुनीता देवी, सुधा देवी, मनोरमां देवी, उषा देवी सहित, इतनी भारी बारिश में भी सैकड़ों महिलाएं उपस्थित हुई ।
अनिता वर्मा ने कहा की दुमका जिले में मोहम्मद शाहरुख द्वारा 12 वीं कक्षा की छात्रा सुश्री अंकिता सिंह को बीते दिनो पेट्रोल छिड़ककर जिन्दा जला दिया गया जिससे इलाज के क्रम में रिम्स में उसकी मृत्यु हो गई । यह पुरी घटना हेमन्त सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने वाली है, और दिन प्रति दिन यह गिरती कानून व्यवस्था की पोल खोलती है। इस घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राँची महानगर जिला द्वारा (इस घटना में पकड़े गये आरोपी मोहम्मद शाहरुख को कड़ी से कड़ी सजा मिले एवं राज्य में महिला सुरक्षित रहे ऐसी कानून व्यवस्था बहाल हो नही तो इस सरकार को गद्दी छोड़ना होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *