मानसरोवर पार्क में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए पूर्व पार्षद प्रवेश शर्मा ने किया झंडा वितरण

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देशव्यापी हर घर तिरंगा लहराने के आह्वाहन पर आज दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में स्थानीय पूर्व पार्षद परवेश शर्मा द्वारा क्षेत्र के नागरिकों को तिरंगा झंडा प्रदान किया गया. इस कार्य में उनके साथ RWA के पदाधिकारी, क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक एवम् युवा भी उपस्थित थे. झंडा वितरण के बाद उपस्थित जन समुदाय ने  वन्दे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाये. कार्यक्रम के आयोजन में अशोक बंसल, मनोज गुप्ता, ओ पी गुप्ता, रविन्द्र मल्होत्रा आदि का सहयोग रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *