अंजलि राघव का अक्षरा सिंह पर ज़ोरदार हमला— “तुमने ही पवन सिंह को गंदी हरकतों के लिए बढ़ावा दिया”

साल 2025 के उस वाकया  को कौन भूल सकता है, जब लखनऊ के एक स्टेज पर पावर स्टार पवन सिंह ने हरियाणवी क्वीन अंजलि राघव को छुआ और पूरे देश में बवाल मच गया। अब उसी पुराने जख्म पर भोजपुरी की ‘शेरनी’ कही जाने वाली अक्षरा सिंह ने नमक छिड़क दिया है। अक्षरा ने अंजलि को ही कसूरवार ठहराते हुए कह दिया कि ‘मैं होती तो पवन सिंह को उठाकर पटक देती’। बस, इसी बात पर अंजलि राघव का खून खौल उठा है। अंजलि ने अक्षरा को आईना दिखाते हुए उनकी पुरानी ‘हिस्ट्री’ खोल दी है।

विवाद की शुरुआत हुई जब हाल ही में अक्षरा सिंह ने एक पॉडकास्ट किया था, जहाँ अक्षरा सिंह ने पवन सिंह और अंजलि राघव वाले विवाद पर बेबाक टिप्पणी की। अक्षरा ने कहा कि— ‘इसमें लड़की की गलती है। मैं होती तो उसे एक सेकेंड में नीचे फेंक देती, वो नीचे दिखता। इसमें पवन की गलती नहीं है।‘ अक्षरा का ये बयान अंजलि राघव को नागवार गुजरा। अंजलि ने एक इंटरव्यू में अक्षरा की क्लास लगा दी। अंजलि ने कहा कि अक्षरा आधी-अधूरी जानकारी के साथ पॉडकास्ट में बैठकर सिर्फ लेक्चर दे रही हैं। उन्हें पता ही नहीं कि उस दिन स्टेज पर असल में हुआ क्या था।

अंजलि राघव यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने अक्षरा सिंह पर सीधा आरोप लगाया कि पवन सिंह को ऐसी हरकतों के लिए उन्होंने ही बढ़ावा दिया है। अंजलि ने कहा— स्टेज पर पवन कभी भी अक्षरा को गोद में उठा लेते थें या चूम लेते थें, तब एक्ट्रेस ने उन्हें कभी क्यों नहीं रोका? अंजलि ने तंज कसते हुए कहा कि पब्लिक के सामने ऐसी चीजें करना गलत है और अक्षरा ने ही इसकी शुरुआत की थी। अंजलि ने अक्षरा के पुराने घावों को कुरेदते हुए यहाँ तक कह दिया कि— ‘पवन सिंह ने तुम्हारे साथ इतना गलत किया, शादी तक नहीं की, फिर भी तुम उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाई और अब दुनिया को ज्ञान दे रही हो।‘

पूरा मामला 29 अगस्त 2025 का है, जब लखनऊ के एक म्यूजिक प्रोग्राम में पवन सिंह ने परफॉर्म करते वक्त अंजलि राघव की कमर पर हाथ रखा था। वीडियो वायरल हुआ तो अंजलि ने इसे ‘बैड टच’ बताया और पवन सिंह पर बिना परमिशन छूने का आरोप लगाया। विवाद इतना बढ़ा कि अंजलि ने भोजपुरी इंडस्ट्री तक छोड़ने का एलान कर दिया था। हालांकि बाद में पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगी थी। अब अंजलि का कहना है कि अक्षरा सिंह अब शरीफ बनने का नाटक कर रही हैं, जबकि उन्होंने खुद फिल्मों और स्टेज पर गंदगी फैलाई है।

अंजलि राघव के इस पलटवार ने अक्षरा सिंह को बैकफुट पर ला दिया है। अंजलि का साफ कहना है कि जो खुद कुछ नहीं कर पाई, उसे दूसरों को सलाह देने का कोई हक नहीं है। अब देखना होगा कि अक्षरा सिंह अंजलि के इन तीखे सवालों का क्या जवाब देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *