विश्व कल्याण, विश्व शांति, राष्ट्र उत्थान एवं सर्वसिद्धि हेतु ग्वालियर मध्य प्रदेश में पहली बार लक्षचंडी यज्ञ का आयोजन होगा

दिनांक 12 फरवरी 2025 को नई दिल्ली स्थित सम्मानित समाजसेवी श्री वासुदेव गर्ग जी के निज स्थान फ्रेंड्स कॉलनी वेस्ट में गालव ऋषि की तपोभूमि ग्वालियर मध्य प्रदेश में पहली बार विश्व कल्याण एवं राष्ट्र उन्नति के लिए यज्ञों का महाकुंभ 1008 कुंडी लक्षचंडी यज्ञ के आयोजन हेतु एक कोर ग्रुप बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक का आयोजन आगामी 14 से 21 अप्रैल 2025 तक ग्वालियर, मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले भव्य कुंभ महायज्ञ एवं लक्षचंडी यज्ञ के सफल संचालन हेतु किया गया।
इस भव्य आयोजन का कार्याध्यक्ष एव मार्गदर्शन राज्यमंत्री श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी बैराग्यानंद गिरी जी महाराज के सान्निध्य में किया जाएगा। लक्षचंडी यज्ञ को विश्व कल्याण, विश्व शांति, राष्ट्र उत्थान एवं सर्वसिद्धि हेतु एक दिव्य यज्ञ के रूप में संपन्न किया जाएगा, जिसमें 1008 कुंडों की स्थापना की जाएगी। इतना ही नहीं, इसमें 21 आचार्य एवं 11000 विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा 1 लाख दूर्गा सप्तशती के पाठ किये जाएंगे। 11 पवित्र नदियों, 10 महाविद्यायों, 5 महासागर, 2 देवी स्थान और मानसरोवर से जल लाया जाएगा। इस आयोजन में देवी मंत्रों से 11 करोड़ आहुतियां यज्ञ में दी जायेगी। पहली बार भारत भूमि पर यज्ञों के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है।

बैठक में प्रमुख रूप से कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री मुकेश अग्रवाल जी, आयोजन के दौरान होने वाली भागवत कथा के मुख्य यजमान श्री कपील कुमार जी,, एवं कलश स्थापना के यजमान श्री राहुल गर्ग जी उपस्थित रहे। इस बैठक के दौरान श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी योगऋषि आनंद गिरी जी ने भी अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।
बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने यज्ञ की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया तथा इसके सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि देश-विदेश से कई बड़ी हस्तियां इस आयोजन के सहभागी बनेंगे। उम्मीद ये भी जताई जा रही है कि इस आयोजन में करीब 50 लाख लोग हिस्सा ले सकते हैं।
आयोजन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 श्री कपिल कुमार – 95400-11783
📞 श्री राहुल गर्ग – 99711-29605

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *