सहयोग दिल्ली के अध्यक्ष व निगम पार्षद मनोनीत मनोज कुमार जैन और दरियागंज आरडब्ल्यू के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

नई दिल्ली। सहयोग दिल्ली संस्था के अध्यक्ष व मनोनीत निगम पार्षद मनोज कुमार जैन तथा दरियागंज आरडब्ल्यूए के तत्वावधान में रविवार को मोदी सरकार के आह्वान पर दरियागंज में हर हर तिरंगा हर घर तिरंगा के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। निगम पार्षद मनोज कुमार जैन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर देश भर में तिरंगा यात्रा की जोर-शोर से तैयारिया चल रही है। माननीय निगम पार्षद द्वारा सभी प्रतिष्ठानों, सभी घरों में हजारों तिरंगा भेंट किया गया। श्री जैन द्वारा यात्रा सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मेरा देश मेरा अभिमान की उदघोषणा के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों में और उत्साह बढ़ गया। दरियागंज आरडब्ल्यूए और सहयोग दिल्ली के अध्यक्ष मनोज कुमार जैन के नेतृत्व में आज पूरे दरियागंज इलाके में तिरंगा यात्रा मार्च निकाला गया। सभी लोगों के हाथ में तिरंगा व पोस्टर के साथ- साथ कांन्तिकारियों की तस्वीरे लेकर चल रहे थे। भारत माता की जय, इंकलाब जिन्दाबाद और देशभक्ति नारों के साथ वातावरण गुंजायमान हो गया। दरियाहंज में जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत और पुप्प वर्षा किया गया। मनोज जैन ने संवाददाताओं से कहा, हमारे देश की आन बान शान तिरंगा है, प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निरन्तर बुलंद ऊंचाईयों पर पहुंच रहा है और पूरी दुनिया में शक्तिशाली भारत का गौरव, नेतृत्व मान सम्मान बढ़ा है। देशवासी पीएम मोदी जी के हर हर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान पर आज से तीन दिनों 15 अगस्त तक सभी स्थानों घरों पर तिरंगा लगाकर राष्ट्रीय एकता और आजादी के महोत्सव को हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाएँ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed