सीटू सोसाइटी केशव पुरम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

योग का अर्थ है जोड़ना ,खुद में उर्जा को समाहित करना। योग वर्तमान में प्राचीन काल की सबसे बहुमूल्य धरोहर है यह आज की आवश्यकता और कल की संस्कृति है ।योग सही तरह से जीने का विज्ञान भी है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसे दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ‘एक विश्व एक स्वास्थ्य” ‘हर घर आंगन योग” ने समाज के हर वर्ग को योग के लिए प्रेरित किया है। सीटू सोसाइटी में भी योग सप्ताह (15- 21) जून तक मनाया गया है। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम अपने अंतिम चरण में है । 21 जून 2023, नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इसी भाव और विचार को समाहित करते हुए सीटू सोसायटी ,केशव पुरम ,लॉरेंस रोड ने भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन अपने परिसर में किया। इस योग दिवस के अवसर पर हर एक व्यक्ति ने यही प्रण लिया कि हम अपने जीवन में योग को जोड़ेंगे और सकारात्मक ऊर्जा के साथ समाज में कर्मरत होंगे ।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सी टू सोसायटी केशव पुरम ने विगत वर्षों की तरह इस बार भी यह निर्णय लिया कि हम लोग मिलकर योग दिवस का आयोजन करेंगे। आज 21 जून को भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीटू सोसायटी केशव पुरम ने सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक पार्क में योग दिवस का आयोजन किया ।इसमें युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों ने ने भी भागीदारी दिखाई और सभी ने पूरे जोशो-खरोश के साथ योगासन किए और योग शिविर संपन्न हुआ। इस आयोजन के पीछे उद्देश्य यही था कि समाज में फैली नकारात्मकता को दूर करते हुए जीवन में सकारात्मकता का प्रवेश हो और लोग अध्यात्म से जुड़े । हमारी सोसाइटी विगत कई वर्षों से योग शिविर का आयोजन करती रही है ।आज भी सोसाइटी के कई लोगों ने इस योग शिविर में हिस्सा लिया। डॉ.रोमेश पुरी व कामिनी अग्रवाल जी ने योग कार्यक्रम में योग गुरु की भूमिका निभाई। डॉक्टर रोमेश पुरी ने अपनी ऊर्जा का स्रोत योग को ही बताया। इस योग शिविर में सोसाइटी के सभी वरिष्ठ व गणमान्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज कर समाज के सामने यह संदेश भेजा कि योग ही जीवन का आधार हो और निरोगी काया से ही जीवन के सुखों का भोग किया जा सकता है। सभी लोगों ने यह प्रण लिया कि वे भविष्य में भी योग शिविर का आयोजन करते रहेंगे और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाह भी इसी प्रकार करते रहेंगे। जॉब थी जन योग कार्यक्रम में शामिल थे उन्होंने अपने जीवन में योग के महत्व के विषय में चर्चा की तथा यह भी बताया कि किस तरह से वे इन बीमारियों से बीमारियों से योग ने कैसे उनकी रक्षा भी की है ।योग शिविर में सोसायटी की वर्तमान प्रेसिडेंट कामिनी अग्रवाल, भूतपूर्व प्रेसिडेंट दिनेश झा, प्रदीप गंभीर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed