पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का नया वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इस समय पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट से लेकर सोशल मीडिया तक छाया हुआ है। हालांकि ज्योति सिंह कई बार यह बात खुलकर कह चुकी हैं कि वे अपने पति पवन सिंह के साथ ही रहना चाहती हैं और अपना घर बसाना चाहती हैं, लेकिन फिलहाल दोनों के बीच दूरियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच ज्योति सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका दर्द साफ छलक रहा है।
ज्योति सिंह अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहती हैं और अपनी फीलिंग्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बैकग्राउंड में मशहूर सिंगर अल्का याग्निक का गाया हुआ सुपरहिट गाना ‘प्यार के लिए’ चलता सुनाई दे रहा है। वीडियो में ज्योति सिंह के चेहरे के एक्सप्रेशन्स और उनकी आँखों की नमी को देखकर ऐसा लग रहा है मानो इस गाने की एक-एक लाइन उनकी अपनी जिंदगी की कड़वी हकीकत को बयां कर रही हो। अपनी शादीशुदा जिंदगी में आए इस तूफान के बीच ज्योति का यह अकेलापन उनके चाहने वालों का दिल तोड़ रहा है।
ज्योति सिंह का यह इमोशनल वीडियो जैसे ही सामने आया, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने बेहद भावुक होते हुए लिखा— ‘मेरी प्यारी ज्योति बेटा, तुम्हारा ये सॉन्ग सुनकर दिल सच में भर आया।कुछ दर्द ऐसे होते हैं जो शब्दों में नहीं, सिर्फ आँखों की नमी में दिखाई देते हैं। तुम हमेशा मुस्कुराती रहो बेटा, क्योंकि तुम्हारी मुस्कान ही सबसे खूबसूरत है। भगवान तुम्हारे हर दर्द को दूर करके तुम्हारी जिंदगी खुशियों से भर दे।’ फैंस का यह कमेंट इस समय इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
कमेंट बॉक्स में जहां एक तरफ ज्योति सिंह को ढांढस बंधाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह के फैंस से एक खास अपील भी की जा रही है। एक यूजर ने लिखा— ‘ज्योति भाभी का आप लोग सपोर्ट करना प्लीज।’ वहीं एक और कमेंट में उम्मीद जताते हुए लिखा गया की— ‘ज्योति भाभी को इतना सपोर्ट करना कि पवन भैया इनको अपनालें।’ हालांकि, इन सब के बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मान चुके हैं कि अब इस रिश्ते का सुधरना नामुमकिन है और कमेंट्स में लिख रहे हैं कि— ‘अब कुछ नहीं हो सकता।’ बहरहाल, ज्योति सिंह के वीडियो शेयर करने का सिलसिला और फैंस का यह सपोर्ट साफ दिखाता है कि लोग आज भी इस जोड़ी को एक साथ देखना चाहते हैं।
पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच की यह कानूनी और पारिवारिक जंग किस मोड़ पर जाकर खत्म होगी, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन ज्योति सिंह के इस वीडियो ने यह साफ कर दिया है कि उनके दिल में आज भी अपने परिवार को बचाने की एक आखिरी उम्मीद जिंदा है।
