खेसारी लाल यादव का ‘ससुरवा में का करबू’ गाना हुआ रिलीज, एक्ट्रेस रानी संग जमी ‘ट्रेंडिंग स्टार’ की जोड़ी

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता आज उस मुकाम पर है जहाँ इसके गाने देश की सीमाओं को लांघकर विदेशों में भी धूम मचा रहे हैं। जब बात ‘ट्रेंडिंग स्टार’ खेसारी लाल यादव की हो, तो दर्शकों की दीवानगी सातवें आसमान पर पहुँच जाती है। बैक टू बैक अपना गाना रिलीज कर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले खिसारी लाल यादव ने एक बार फिर से इंटरनेट का पारा चढ़ा दिया है। हम बात कर रहे हैं खेसारी के उस नए गाने की, जिसने रिलीज होते ही यूट्यूब पर व्यूज का पहाड़ खड़ा कर दिया है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी गायकी और डांस के लिए मशहूर खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने पुराने और चुलबुले अंदाज में वापस लौट आए हैं। अकांक्षा पुरी और नीलम गिरी के बाद खेसारी अपने नए गाने ‘ससुरवा में का करबू’ में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी के साथ जमकर थिरकते और रोमांस करते नजर आ रहे हैं। गाने में खेसारी और रानी की केमिस्ट्री इतनी लाजवाब है कि फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं। कहीं खेसारी लाल यादव जमकर डांस करते दिखते हैं, तो कहीं वे रानी को मनाने के लिए गुलाब का फूल लेकर आते हैं। वहीं एक्ट्रेस रानी भी अपनी कातिलाना अदाओं से खेसारी को रिझाती हुई नजर आ रही हैं, जो इस गाने को एक बेहतरीन विजुअल ट्रीट बना रहा है।

खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता का आलम यह है कि इस गाने को रिलीज के महज 12 घंटे के अंदर ही 2,50,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। व्यूज बढ़ने का यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खेसारी का जलवा ऐसा चल रहा है की जल्द ही ये गाना मिलियन व्यूज़ की लिस्ट में शामिल होने वाला है। इस गाने की सफलता के पीछे एक मजबूत टीम की मेहनत है। इसे खुद खेसारी लाल यादव और हिट मशीन कही जाने वाली शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं, जबकि संगीत निर्देशक रोशन सिंह के म्यूजिक ने इसे हर डीजे और पार्टी की पसंद बना दिया है।”

खेसारी लाल यादव के पुराने गाने तो अक्सर वायरल होते ही रहते हैं, लेकिन ‘ससुरवा में का करबू’ ने तो आते ही महफिल लूट ली है। लगातार हिट पे हिट देने वाले खेसारी लाल यादव का जलवा बरकरार है।  उनके फैंस के लिए यह गाना साल का नया एंथम बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *