इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट में 50 लाख के मेगा फेस्टिव ऑफर का ग्रैंड फिनाले, मन्नारा चोपड़ा ने निकाला बंपर ड्रॉ

दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों के लिए बड़ी और खुशखबरी भरी खबर सामने आई है। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट की ओर से आयोजित 50 लाख रुपये के मेगा फेस्टिव ऑफर का ग्रैंड फिनाले ड्रॉ गुरुवार को आयोजित किया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा ने बंपर ड्रॉ निकालकर पांच भाग्यशाली विजेताओं की घोषणा की, जिनमें से प्रत्येक को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के 50 लाख रुपये के मेगा फेस्टिव ऑफर के ग्रैंड फिनाले में ग्राहकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा ने बंपर ड्रॉ के जरिए पांच विजेताओं के कूपन नंबर निकाले। विजेता कूपन नंबर 26012956, 26001189, 26020053, 26181970 और 26061038 रहे। प्रत्येक विजेता को 10 लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी।

इस आयोजन के दौरान अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा ने सभी पांचों विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट अपने ग्राहकों के लिए लगातार आकर्षक ऑफर और पुरस्कार लेकर आता है। मन्नारा ने ग्राहकों से अपील की कि वे इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट में खरीदारी जारी रखें, ताकि भविष्य में भी ऐसे ही रोमांचक पुरस्कार जीत सकें।

इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के सीईओ करण बजाज ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में बेहद कम समय में कंपनी को ग्राहकों का शानदार समर्थन और विश्वास मिला है। उन्होंने बताया कि बंपर ड्रॉ का मकसद ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करना और उनके साथ रिश्तों को और मजबूत बनाना है। करण बजाज ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि कंपनी आगे भी ऐसे आकर्षक ऑफर और पुरस्कार लाती रहेगी।

त्योहारी सीजन के दौरान बड़े इनामी ऑफर्स ग्राहकों को आकर्षित करने का बड़ा जरिया बनते हैं। 50 लाख रुपये के इस बंपर ड्रॉ के साथ पांच विजेताओं के हिस्से 10-10 लाख रुपये की नकद राशि आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed