खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का नया गाना ‘भतार भगवान’ हुआ रिलीज

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इस समय सिर्फ एक ही नाम की गूँज है—और वो नाम है ‘ट्रेंडिंग स्टार’ खेसारी लाल यादव का। खेसारी इन दिनों बैक-टू-बैक सुपरहिट गाने दे रहे हैं, लेकिन उनका जो नया गाना आया है, उसने तो रिलीज होते ही यूट्यूब का सर्वर हिला दिया है। गाने के बोल हैं ‘भतार भगवान’, जिसमें खेसारी के साथ हॉट एक्ट्रेस श्रुति राव अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। महज कुछ ही घंटों में इस गाने ने व्यूज के जो झंडे गाड़े हैं, उसे देखकर पूरी इंडस्ट्री हैरान है।

भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव का हर गाना एक अलग ही लेवल का होता है, और ‘भतार भगवान’ भी इसका अपवाद नहीं है। इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस श्रुति राव नजर आ रही हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और जबरदस्त रोमांस ने स्क्रीन पर आग लगा दी है। वीडियो में दोनों का डांस और उनका तालमेल दर्शकों का दिल जीत रहा है। खेसारी का स्वैग और श्रुति के कातिलाना लटके-झटकों को फैंस बार-बार लूप पर देख रहे हैं।

इस गाने को ब्लॉकबस्टर बनाने में इसके पीछे की टीम का बहुत बड़ा हाथ है। खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी की ‘हिट मशीन’ कही जाने वाली शिल्पी राज की आवाज़ ने वो जादू चलाया है, जो सीधे लोगों के दिलों में उतर रहा है। दोनों की जुगलबंदी जब भी आती है, धमाल मचा देती है। गाने के मजेदार बोल अभिषेक भोजपुरिया ने लिखे हैं, जबकि इसका धमाकेदार और झूमने पर मजबूर कर देने वाला म्यूजिक गोविंद मिश्रा ने तैयार किया है। वहीं, पप्पू प्रेमी इस गाने के कंपोजर हैं, जिन्होंने इस ट्रैक को एक परफेक्ट पार्टी एंथम बना दिया है।

रिलीज के महज 18 घंटे में ही इस गाने को 1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। खेसारी के फैंस इस वीडियो को देख झूम उठे हैं और कमेंट बॉक्स में मजेदार शायरियों की बाढ़ आ गई है।

एक फैन ने लिखा— ‘ना डर है तलवार से, ना गोली के बौछार से, हमें तो प्यार है ट्रेंडिंग स्टार से।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा— ‘ना पुलिस में रिपोर्ट होता है, ना अदालत में कोर्ट होता है, जब भी खेसारी भैया का गाना आता है तो सीधा विस्फोट होता है।’ फैंस की ये दीवानगी साफ बताती है कि खेसारी आज भी भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे हाइएस्ट पेड और चहेते सुपरस्टार क्यों हैं।

खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें टक्कर देना किसी के बस की बात नहीं है। ‘भतार भगवान’ अब हर गाड़ी, पार्टी और शादी की शान बनने के लिए तैयार है। देखना यह होगा कि यह गाना आने वाले दिनों में यूट्यूब और इंस्टाग्राम रील्स पर और कितने नए रिकॉर्ड्स बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *