अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह एक साथ! सोशल मीडिया पर लिखा- कहानी अभी बाकी है

मुंबई: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने एक ऐसा ‘बम’ फोड़ा है जिसकी गूंज बॉलीवुड तक सुनाई दे रही है। वरुण शर्मा के बाद अब अक्षरा की लाइफ में एंट्री हुई है असली ‘खिलाड़ी’ यानी अक्षय कुमार की। सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो और उसके नीचे लिखे ‘सस्पेंस’ भरे कैप्शन ने फैन्स की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

अक्षरा सिंह हमेशा से ही सरप्राइज देने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार का सरप्राइज सबसे बड़ा है। अक्षरा ने बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। फोटो में अक्षरा व्हाइट और ब्लू ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं अक्षय कुमार ग्रीन शर्ट और कैप में अपने सिग्नेचर कूल अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। लेकिन असली खेल तो कैप्शन में है! अक्षरा ने लिखा— “जब खिलाड़ी की मुलाकात मृगनयनी से हो और… कहानी अभी बाकी है। सरप्राइज लोड हो रहा है।“

इस पोस्ट के बाद से ही कयासों का दौर शुरू हो गया है। कोई कह रहा है कि अक्षरा अब बॉलीवुड फिल्मों में अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आएंगी, तो किसी को लग रहा है कि अक्षय कुमार अब भोजपुरी म्यूजिक एल्बम में ठुमके लगाते दिख सकते हैं। कमेंट सेक्शन में फैन्स लिख रहे हैं— ‘मैम, आप बॉलीवुड जाओ’ और कुछ अक्षय कुमार की फिटनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे। ‘कहानी अभी बाकी है’ वाले जुमले ने लोगों को यकीन दिला दिया है कि कुछ बहुत बड़ा ‘शूट’ हो चुका है।

बता दें कि अक्षरा सिंह इन दिनों अपने होली सॉन्ग ‘होली पे चले गोली’ को लेकर पहले से ही चर्चा में हैं। इस गाने में उन्होंने बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा के साथ जो केमिस्ट्री दिखाई, उसने यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब वरुण के बाद सीधे अक्षय कुमार के साथ नाम जुड़ना यह बताता है कि अक्षरा का ग्राफ अब रीजनल सिनेमा से ऊपर उठकर नेशनल लेवल पर पहुँच चुका है।

अक्षय कुमार के साथ अक्षरा का ये ‘बड़ा सरप्राइज’ क्या है, इसका खुलासा तो वक्त ही करेगा। लेकिन एक बात साफ है— अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड के दरवाजे पर जोरदार दस्तक दे दी है। अब देखना होगा कि ‘खिलाड़ी’ और ‘मृगनयनी’ की ये जोड़ी क्या नया गुल खिलाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed