वेलिंगटन टेस्ट में सिराज के बाहर होने से गौतम गंभीर पर ‘हिन्दू-मुस्मिल’ के लगे आरोप, कोच ने किया बचाव

क्रिकेट: भारतीय क्रिकेट के मैदान पर चल रही रणनीतियों से अब सियासत का पारा भी चढ़ गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बाहर रखने के फैसले ने जोर पकड़ लिया है। जहां एक तरफ टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल उठे, वहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सीधे मुख्य कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधते हुए ‘नाम’ को लेकर बड़ा बयान दे दिया।

इमरान मसूद के इस तीखे आरोप पर अब गौतम गंभीर के बचपन के कोच संजय भारद्वाज ने पलटवार किया है और इसे पूरी तरह ‘बकवास’ करार दिया है।

वेलिंगटन टेस्ट की प्लेइंग-11 में मोहम्मद सिराज के न होने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि अगर कोई खिलाड़ी लगातार प्रदर्शन कर रहा है और फिर भी उसे बाहर रखा जाता है, तो इसके पीछे वजह क्या हो सकती है? इमरान मसूद ने कहा— ‘उनका नाम सिराज है—क्या ये वजह बहुत नहीं है? अगर वो प्रदर्शन कर रहे हैं और इसके बाद भी उन्हें नहीं चुना जा रहा है तो और क्या वजह हो सकती है। यही एक वजह हो सकती है। इसके अलावा और कोई वजह नहीं हो सकती।’ उनके इस बयान ने क्रिकेट और राजनीति के गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।

इमरान मसूद के इन आरोपों पर गौतम गंभीर के बचपन के कोच संजय भारद्वाज ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। IANS से बातचीत में उन्होंने सिराज को बाहर रखने में किसी भी तरह के हिंदू-मुस्लिम एंगल को सिरे से खारिज कर दिया। संजय भारद्वाज ने कहा कि यह बकवास है, भारतीय क्रिकेट टीम में कोई हिंदू-मुस्लिम एंगल नहीं है, हर कोई भारतीय है और देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। उनके मुताबिक गौतम गंभीर ने हमेशा सिराज का समर्थन किया है और यह फैसला टीम की जरूरतों व कॉम्बिनेशन के हिसाब से लिया गया है।

संजय भारद्वाज ने आगे स्पष्ट किया कि प्लेइंग-11 का चयन टीम कॉम्बिनेशन, खिलाड़ियों की पोजिशन और प्रदर्शन पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि गौतम गंभीर को किसी से भी व्यक्तिगत रूप से कोई बैर नहीं है, बल्कि उनकी प्राथमिकता सही संयोजन के साथ एक मजबूत टीम तैयार करना है।

भारद्वाज ने यह भी जोड़ा कि बीसीसीआई भी हिंदू-मुस्लिम के आधार पर बांटने में न तो विश्वास करती है और न ही इसे बढ़ावा देती है। ऐसे में इस तरह के आरोपों को उन्होंने पूरी तरह बेबुनियाद बताया।

विदेशी जमीन पर टेस्ट मैच के दौरान टीम कॉम्बिनेशन को लेकर चर्चाएं आम हैं, लेकिन जब इस पर राजनीतिक बयानबाजी जुड़ जाती है तो मामला सुर्खियों में आ जाता है। एक तरफ प्रदर्शन और रणनीति की बहस है, तो दूसरी तरफ नाम और मंशा को लेकर तीखे आरोप-प्रत्यारोप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed