बॉक्स ऑफिस पर ‘नागबंधम’ का जलवा, माइथोलॉजी और एडवेंचर के कॉकटेल ने जीता दर्शकों का दिल

आज के दौर में जब हर दर्शक बड़े पर्दे पर अपनी संस्कृति और माइथोलॉजी से जुड़ी भव्य और तगड़ी कहानियां देखना चाहता है, ठीक उसी वक्त सिनेमाघरों में एंट्री हुई है एक मोस्ट अवेटेड फिल्म की। हम बात कर रहे हैं सस्पेंस और एडवेंचर के धमाकेदार मिक्स से बनी फिल्म ‘नागबंधम’ की।

निशिता नागिरेड्डी और किशोर अन्नापुरेड्डी के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म पहले ही सीन से ऑडियंस को एक ऐसी जादुई दुनिया में ले जाती है, जहां से नजरें हटाना मुश्किल है। डायरेक्टर अभिषेक नामा ने जिस विज़न के साथ इस कहानी को बड़े पर्दे पर उतारा है, उसका स्केल किसी बड़े बजट की हॉलीवुड या बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं लग रहा।

फिल्म की शुरुआत काफी कमाल की है और यह पहले ही फ्रेम से दर्शकों को अपनी स्टोरीलाइन से कनेक्ट कर लेती है। कहानी कोई जल्दबाजी नहीं करती, बल्कि पुराने रहस्यों, जादुई ताकतों और सदियों से छिपे हुए खजाने के इर्द-गिर्द एक अनोखा संसार बुनती है। मेकर्स ने ‘नागबंधम’ के सस्पेंस को परत दर परत खोला है, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट इंटरवल और क्लाइमेक्स तक लगातार बनी रहती है।

डायरेक्टर अभिषेक नामा ने एक बेहद चैलेंजिंग जॉनर को हाथ में लिया और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ स्क्रीन पर पेश किया है। उन्होंने कहानी में माइथोलॉजी और फैंटेसी का बैलेंस तो शानदार रखा ही है, साथ ही किरदारों के इमोशनल कनेक्ट को भी ढीला नहीं पड़ने दिया। स्क्रीनप्ले किसी रोलर-कोस्टर एडवेंचर की तरह आगे बढ़ता है, जिसमें टाइम-टू-टाइम आने वाले नए ट्विस्ट दर्शकों को बांधकर रखते हैं।

एक्टिंग के डिपार्टमेंट की बात करें तो लीड रोल में नजर आए विराट कर्णा ने अपनी सॉलिड परफॉर्मेंस से पूरी फिल्म को मजबूती से संभाला है। उनका स्क्रीन प्रेजेंस एकदम कड़क है। वहीं, एक्ट्रेस नाभा नटेश ने अपने रोल में बेहतरीन इमोशनल गहराई जोड़ी है, जो दर्शकों को खूब पसंद आएगी। बाकी एक्टर्स में ऋषभ साहनी एक बेहद प्रॉमिसिंग और खतरनाक विलेन के रूप में उभरकर सामने आते हैं, जो हीरो को बराबर की टक्कर देते हैं।

इन सबके बीच, सीनियर एक्टर महेश मांजरेकर ने एक पहुंचे हुए संत का रोल निभाया है। वह जब भी स्क्रीन पर आते हैं, अपनी एक्टिंग से कहानी के सस्पेंस और वजन को दोगुना कर देते हैं। बाकी के सपोर्टिंग कास्ट ने भी स्क्रिप्ट के हिसाब से अपने-अपने किरदारों के साथ पूरा इंसाफ किया है।

टेक्निकल तौर पर ‘नागबंधन’ एक बहुत ही मजबूत फिल्म साबित होती है। फिल्म के विजुअल्स, बड़े-बड़े मंदिर और मिस्टीरियस लोकेशन्स इसकी सबसे बड़ी यूएसपी (USP) हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसका वीएफएक्स (VFX) कहानी को सपोर्ट करता है, उस पर हावी नहीं होता। इंटरवल और क्लाइमेक्स के दौरान फिल्माए गए सांपों, पुराने रिचुअल्स और जंग के सीन थिएटर में रोंगटे खड़े कर देने वाला रोमांच पैदा करते हैं।

शानदार सिनेमाटोग्राफी के साथ बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के मूड को और बेहतर बनाता है। हालांकि, फिल्म का एक कमजोर पॉइंट इसका स्क्रीनप्ले है, जो कुछ हिस्सों में, जहां इतिहास और माइथोलॉजी को बहुत ज्यादा डिटेल में समझाया जाता है, वहां रफ्तार थोड़ी धीमी हो जाती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि कहानी बहुत जल्द वापस ट्रैक पर आ जाती है और दर्शकों को बोर होने का चांस नहीं देती।

कुल मिलाकर ‘नागबंधम’ भारतीय माइथोलॉजी को एक बिल्कुल नए और मॉडर्न स्टाइल में पेश करने वाला एक शानदार विजुअल एडवेंचर है। अगर आप बड़े पर्दे पर ग्रैंडनेस, पुराना सस्पेंस और एक अलग दुनिया का जादुई एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक परफेक्ट वीकेंड वॉच है। आपने अगर यह फिल्म देख ली है, तो आपको इसका वीएफएक्स और विलेन का रोल कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed