अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का नया गाना ‘हम पतरी हमार राजा जी पतरे’ मचा रहा धमाल

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री सबसे पुराने कलाकार, जिन्होंने महज 14 साल की उम्र में ही अपनी अलग पहचान बना ली थी— जी हां, हम बात कर रहे हैं अरविंद अकेला कल्लू की जिनका नया धमाकेदार ट्रैक हम पतरी हमार राजा जी पतरे रिलीज हुआ है। कल्लू और शिल्पी राज की आवाज़ ने एक बार फिर ऐसा जादू चलाया है कि यूट्यूब के सारे रिकॉर्ड्स खतरे में नजर आ रहे हैं। इस बार कल्लू के साथ जान्हवी मिश्रा की ऐसी केमिस्ट्री जमी है कि लोग अपनी नज़रें नहीं हटा पा रहे हैं।

गाने के वीडियो में सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही हैं एक्ट्रेस जान्हवी मिश्रा। मरून रंग की स्टाइलिश साड़ी में जान्हवी किसी बॉलीवुड दीवा से कम नहीं लग रही हैं। वहीं, कल्लू का अंदाज भी इस बार काफी अलग और स्वैग से भरा हुआ है। वीडियो में कल्लू अपनी एक्ट्रेस की खूबसूरती और उनके फिगर की तारीफ कर रहे हैं, तो जवाब में जान्हवी भी बड़े ही मजेदार अंदाज में डांस करते हुए खुद को और अपने पति को दुबला-पतला बता रही हैं। दोनों की यह नोक-झोंक दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

इस गाने की सबसे बड़ी ताकत है इसके पीछे की टीम। कल्लू के साथ शिल्पी राज की आवाज़ ने गाने में वो ‘तड़का’ लगाया है जो इसे चार्टबस्टर बनाता है। रौशन सिंह विश्वास के लिखे मजेदार बोल और उनका दमदार संगीत इस गाने को और भी ज्यादा एनर्जेटिक बना देता है। यह एक ऐसा गाना है जिसे सुनते ही आपके पैर खुद-ब-खुद थिरकने लगेंगे।

डायरेक्टर असलम खान ने इस म्यूजिक वीडियो को बहुत ही खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है। कोरियोग्राफी से लेकर एडिटिंग तक, सभी ने बेहतरीन काम किया है। आदि की सिनेमैटोग्राफी ने वीडियो की क्वालिटी को एक अलग ही लेवल पर पहुँचा दिया है। यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही देर में इस गाने ने हज़ारों व्यूज बटोर लिए हैं और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है।

अरविंद अकेला कल्लू ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें भोजपुरी का ‘हिट मशीन’ क्यों कहा जाता है। अब देखना ये है कि ‘हम पतरी हमार राजा जी पतरे’ व्यूज के कितने नए झंडे गाड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *