खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘घुटुर घुटुर’ हुआ रिलीज, इंटरनेट पर छाया

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अगर कोई एक नाम है जो रिलीज के साथ ही ट्रेंडिंग लिस्ट पर कब्जा कर लेता है, तो वो है—खेसारी लाल यादव। यूपी से लेकर बिहार तक, खेसारी की दीवानगी ऐसी है कि उनका हर गाना एक नया रिकॉर्ड बनाता है। इन दिनों खेसारी लाल यादव बैक-टू-बैक हिट्स दे रहे हैं और इसी कड़ी में उनका एक और धमाकेदार गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम है ‘घुटुर घुटुर’।

भोजपुरी दर्शकों के बीच खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस डिंपल सिंह की जोड़ी हमेशा से सुपरहिट रही है। नए गाने ‘घुटुर घुटुर’ में भी इस जोड़ी ने अपनी शानदार केमिस्ट्री और जबरदस्त डांस मूव्स से आग लगा दी है। वीडियो में खेसारी लाल यादव अपने सिग्नेचर स्टाइल में नजर आ रहे हैं, वहीं डिंपल सिंह की अदाएं फैंस का दिल जीत रही हैं। गाने का फिल्मांकन काफी भव्य तरीके से किया गया है, जो इसे विजुअली बेहद आकर्षक बनाता है।

इस गाने की सफलता के पीछे एक बेहतरीन टीम की मेहनत है। ‘घुटुर घुटुर’ को खेसारी लाल यादव के साथ सिंगर खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है। खुशी और खेसारी की जुगलबंदी सुनने में काफी रिफ्रेशिंग लग रही है। गाने के मजेदार बोल कृष्ण बेदर्दी ने लिखे हैं, जबकि इसका धमाकेदार म्यूजिक विनय विनायक ने तैयार किया है। यही वजह है कि रिलीज होने के कुछ ही घंटों के भीतर यह गाना यूट्यूब के साथ-साथ रील वर्ल्ड में भी छा गया है।

आपको बता दें उन दिनों खिसारी लाल यादव बैक-टू-बैक अपना गाना रिलीज कर रहें हैं। ‘घुटुर घुटुर’ से पहले खेसारी ने नीलम गिरी के साथ ससुरवा में का करबू और आकांक्षा पुरी के साथ लइका नियन राजा करस म्यूजिक वीडियो रिलीज किया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला था। इसी कड़ी अब खेसारी लाल ये नया गाना ‘घुटुर घुटुर’ भी शामिल हो गया है, जिसे उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और बार-बार सुनने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें ‘ट्रेंडिंग स्टार’ क्यों कहा जाता है। ‘घुटुर घुटुर’ की सफलता ने आने वाले दिनों में उनकी अगली फिल्मों और गानों के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म तैयार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *