शॉर्ट फिल्म बनाइए और जीतिए ₹6,00,000! ‘वरदान’ फिल्म फेस्टिवल में रील से लेकर डॉक्यूमेंट्री तक दिखाने का मौका
फिल्मों की ताकत अब केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह किसी के लिए ‘वरदान’ बनेगी। दधीचि देहदान समिति ने 27-28 फरवरी को दिल्ली में होने वाले ‘वरदान’ फिल्म फेस्टिवल के लिए एंट्रीज़ ले रही हैं। खास बात यह है कि इस बार आप सिर्फ फिल्मों ही नहीं, बल्कि रील्स और म्यूजिक वीडियो के जरिए भी इस महाअभियान का हिस्सा बन सकते हैं।
अंगदान और देहदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पिछले 28 सालों से काम कर रही दधीचि देहदान समिति अब अनुभवी और युवा फिल्मकारों को एक साथ ला रही है। AMMAS और Udaan के सहयोग से आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल का मकसद है—हर घर तक अंगदान का संदेश पहुँचाना।
आप अपनी एंट्री इन 6 प्रमुख श्रेणियों में भेज सकते हैं—चाहे वह गहरी जानकारी देने वाली डॉक्यूमेंट्री हो, दिल को छू लेने वाली शॉर्ट फिल्म या म्यूजिक वीडियो। युवा फिल्मकारों के लिए रील (Reel) बनाने का भी मौका है, वहीं आप एड वीडियो या मोटिवेशनल वीडियो के जरिए भी अपना संदेश दे सकते हैं।
सबसे प्रभावशाली और सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए समिति ने 6 लाख रुपये की भव्य पुरस्कार राशि रखी है। अपनी एंट्री भेजने के लिए आप सीधे ‘फिल्म फ्रीवे’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। तो अपना कैमरा उठाइए और अंगदाता व ग्रहीता की उम्मीदों को नया जीवन देने वाली कहानी बुनिए। आपकी एक छोटी सी रील या एक पावरफुल मोटिवेशनल वीडियो किसी की ज़िंदगी का सबसे बड़ा ‘वरदान’ साबित हो सकता है। अगर आपके पास टैलेंट है, तो उसे समाज की भलाई के लिए इस्तेमाल करने का इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा।
