समाजसेवी सूरज प्रकाश मनचंदा पर ट्रू मीडिया पत्रिका का विशेषांक

दिल्ली के अशोक विहार स्थित वज़ीरपुर औद्योगिक क्षेत्र के क्ले 1 बैंक्वेट में आज ट्रू मीडिया द्वारा जारी नई पत्रिका का विमोचन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि श्री कपिल खन्ना जी (विश्व हिंदू परिषद) अध्यक्ष रहे। कार्यक्रम में सिंगल सीनियर्स वेलफेयर ट्रस्ट के 20 सदस्यों के जन्मदिन भी मनाया गया।

सूरज प्रकाश मनचंदा जी के किए गए कार्यों पर ट्रू मीडिया पत्रिका का विशेषांक निकाला गया जिसमें उनके द्वारा किए गए अनेक कार्यों पर आधारित 38 लेख हैं। मनचंदा जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं व अनेक सेवा कार्यों में संलग्न हैं ।रिटायरमेंट के बाद उन्होंने अनेक सेवा कार्य किए। सूचना के अधिकार के माध्यम से उन्होंने अस्पतालों में भर्ती अनियमित व्यवस्था व भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाई तथा बुजुर्गों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने के लिए उन्होंने अनेक कार्यशालाएं, स्मार्टफोन का उपयोग, ऑनलाइन बैंकिंग, सोशल नेटवर्किंग इत्यादि को समझाने में अनेक तरीकों से मदद की है तथा इस पर एक पुस्तक भी लिखी है। मनचंदा जी सिंगल सीनियर वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं जिसमें जीवनसाथी के चले जाने के बाद अकेले रहने वाले बुजुर्गों के कल्याण तथा देखभाल के लिए कार्य किया जाता है जिसके दिल्ली में 700 से अधिक आजीवन सदस्य हैं। वे दधिचि देहदान संस्था से जुड़कर मृत्यु उपरांत शरीर तथा अंगदान के लिए भी लोगों को प्रेरित करते हैं। वे पर्यावरण की सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रिक दाह संस्कार को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने धरोहर नाम की पुस्तक के माध्यम से बुजुर्गों को अपनी वसीयत तैयार करने तथा भविष्य में इससे संबंधित विवादों को रोकने के लिए मार्गदर्शन किया है। वे एल्डरली पीपल फोरम के भी महासचिव हैं जिसमें लगभग 800 सदस्य हैं। उपर्युक्त कार्यों के अलावा अवैध निर्माण, सरकारी कार्यालयों की अकर्मण्यता, आवारा पशुओं के कारण आने वाली मुश्किलों इत्यादि पर बहुत से लेख लिखे हैं तथा ऐसी समस्याओं का समाधान भी करवाया है। मनचंदा जी रोशनी फाउंडेशन नमक संस्था से भी जुड़े हैं जिसमें गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा एवं संस्कार दिए जाते हैं तथा बहुत सी महिलाओं को सिलाई कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर का काम सिखाया जाता है।

कार्यक्रम की शुरुआत में, महासचिव श्री आर के गुलाटी ने संस्था के उत्कृष्ट कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उपाध्यक्ष, श्री जे.आर. अरोड़ा ने एंकर की भूमिका निभाई और कोषाध्यक्ष, श्रीमती चंपा कक्कड़ के ट्रस्ट के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए भी प्रशंसा की।

मुख्य अतिथि, श्री कपिल खन्ना (अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद और अध्यक्ष, संत ईश्वर सम्मान) ने सिंगल सीनियर सिटीजन संस्था के कार्यों और विशेष रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष, श्री सूरज प्रकाश मनचन्दा के सिंगल सीनियर्स के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की भरपूर सराहना की।

वकील और समाजसेवी श्री सुभाष शर्मा ने संगठन और श्री मनचंदा जी पर एक प्रेरणादायक भाषण दिया। श्री बी.एस. सचदेवा की भी सहभागिता रही।

कार्यक्रम के अंत में श्री मनचंदा ने अपनी जीवन शैली के बारे में बताया। उन्होंने कार्यक्रम में आए ट्र् मीडिया के मुख्य संपादक श्री ओम प्रकाश प्रजापति और उनके साथ आए मित्रों तथा सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया। मुख्य संपादक श्री ओम प्रकाश प्रजापति ने श्री मनचंदा के सामाजिक कार्यों और जीवन पर आधारित पत्रिका के विमोचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने श्री मनचंदा को पग पहनाकर और शाल ओढ़कर सम्मानित किया।

जन्मदिन समारोह के दौरान 20 सदस्यों के जन्मदिन का केक काटकर और उपहार देकर उत्सव मनाया गया। इसके बाद, संगीत और नृत्य के साथ आनंदपूर्ण कार्यक्रम हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *