राशिफल 16 सितम्बर से 22 सितम्बर-आचार्य गोकुल

मेष -: सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र थोड़ी उलझन और परेशानी रहेगी,वरिष्ठजन से मन मुटाव हो सकता है,अचानक कोई खर्चा आ सकता है!छोटी यात्रा का योग है,
सप्ताह के अंत में परिजनों संग अच्छा वक्त बिताएंगे!
विधार्थियो के लिए उत्तम समय है!
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा! व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहे!
सूर्य को ताँबे के लोटे से जल अर्पित करें!

वृषभ -: कार्यक्षेत्र में आप दिल लगाकर काम करेंगे आपके काम की सराहना होंगी,खर्चो पर आपको कंट्रोल करना होगा!
किसी के साथ गलतफहमी में वाद विवाद हो सकता है किन्तु जल्द ही गलतफहमी दूर होंगी! किसी पर ठीका टिप्पन्नी बचे! स्वास्थ्य में सुधार होगा, विधार्थियो को अधिक मेहनत की आवश्यकता है!
गरीब को शनिवार को भोजन खिलाये!

मिथुन -: कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बना रहेगा, रुके हुए कार्य बनेगें, नई नौकरी मिलने के योग हैँ, आय के साधन बढ़ेंगे, परिवार में ख़ुशी आने के योग हैं, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, यात्रा का योग है कुटुंबजनों से मेल मुलाक़ात होंगी!
केसर या हल्दी का तिलक लगाए!

कर्क -: कार्यक्षेत्र में सोमवार से बुधवार तक कम ऊर्जा महसूस होगी कुछ उलझन सी रहेगी वीरवार से पुरे आत्मविश्वास में होंगे बातचीत से कोई पुराना विवाद सुलझ जायेगा! परिजनों को आप थोड़ा कम समय दे पाएंगे!
विधार्थियो का पढ़ाई में कम मन लगेगा!
स्वास्थ्य का का ख्याल रखे!
हनुमान चालीसा का पाठ प्रतिदिन करें!

सिंह -: आत्मविश्वास रहेगा यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है, कोई आपकी कार्यक्षेत्र में मदद करेगा, पार्टनर या जीवन साथी से व्यर्थ के वाद विवाद से बचे खर्च सोच समझ कर करे! स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, वाणी पर सयंम रखे!
विधार्थी ऊर्जावान रहेंगे!
सूर्यदेव को जल अर्पित करें!

कन्या -: कार्यक्षेत्र उलझन भरा माहौल रहेगा आपको इरिटेशन रहेगी बुधवार तक, कार्य में देरी होने के योग हैँ आपको अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना हैँ! खर्च की अधिकता रहेगी! विधार्थियो में आलस्य रहेगा!
सूर्योदय से पहले जगे, प्रतिदिन मंदिर जाये!

तुला -: कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी पदोन्नति के योग हैँ, व्यापार के विस्तार के योग है धन का आगमन होगा!
जमीन जायदाद खरीद या बेच सकते हैँ! धन का निवेश सही जगह होने के योग है! स्वास्थ्य अच्छा रहेगा! विधार्थी खुश रहेंगे! धार्मिक स्थान की यात्रा का योग हैं!
पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें!

वृश्चिक -:कार्यक्षेत्र में आप तनाव महसूस करेंगे मन विचलित रहेगा,कुछ कार्यों में देरी होने के योग हैँ किन्तु ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा! विधार्थियो अधिक मेहनत की जरुरत हैँ!
स्वास्थ्य में सुधार होगा!
हनुमान चालीसा का पाठ प्रतिदिन करें!

धनु -: कार्यक्षेत्र में अच्छा समय रहेगा कुछ सकरात्मक समझौता करके आपको लाभ होगा नए व्यवसाय के अवसर प्राप्त होंगे आय के नये साधन बनेंगे! परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा, विधार्थियो के लिए उत्तम समय हैँ, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा!
मंगलवार को किसी जरुरतमंद की मदद करें!

मकर -: इस सप्ताह आपको सावधान रहना है आप पर बिना वजह कोई इल्जाम लग सकता है कोई पुराना विषय सामने आ सकता हैँ, कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें धैर्य से काम ले अंत में सब आपके पक्ष में होगा! परिवार सहज वातावरण रहेगा! विधार्थियो में आलस्य की अधिकता रहेगी! स्वास्थ्य मिला जुला रहेगा!
दुर्गा चालीसा का पाठ करें!

कुम्भ -: कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा, खर्च की अधिकता रहेगी, किसी से मदद भी मिल सकती हैँ किन्तु मन परेशान रहेगा! आत्मविश्वास बनाये रखे! परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा, विद्यार्थी ऊर्जावान रहेंगे!
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा!
प्रतिदिन अपने इष्टदेव की मन से पूजा करें!

मीन -: कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा, निवेश करने के योग है, यात्रा का कार्यकर्म बन सकता हैँ, घर परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा! विधार्थियो का मन पढ़ने में लगेगा! स्वास्थ्य में सुधार होगा!
शिवलिंग पर जल अर्पित करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *