TRP किंग का जलवा! पवन सिंह के ‘राजा रंगबाज’ ने सोशल मीडिया पर मचाया कोहराम

नाम—पवन सिंह… पहचान—पॉवर स्टार… और काम—यूट्यूब के हर रिकॉर्ड को धुआं-धुआं कर देना! दोस्तों, इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म हुईं, क्योंकि भोजपुरी के ‘TRP किंग’ ने अपना नया ‘बम’ फोड़ दिया है। कमर कस लीजिए, क्योंकि ‘राजा रंगबाज़’ का मिज़ाज अब पूरे हिंदुस्तान पर छाने वाला है! इसे कहते हैं असली पॉवर! पवन सिंह का नया म्यूजिक वीडियो ‘राजा रंगबाज़’ के रिलीज़ के चंद मिनटों में ही व्यूज़ का मीटर इतनी तेज़ी से भागा कि अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए। जे एम एफ भोजपुरी पर पवन सिंह ने जब ‘राजा रंगबाज़’ की हुंकार भरी, तो सोशल मीडिया के सारे सर्वर जाम हो गए। खुशी कक्कड़ की सुरीली आवाज़ और पवन सिंह की दहाड़ ने मिलकर वो जादू किया है कि हर तरफ बस यही गाना गूंज रहा है।

लेकिन इस गाने में सिर्फ आवाज़ का जादू नहीं है, बल्कि विज़ुअल्स का ‘विस्फोट’ भी है। खूबसूरत खुशी तिवारी के साथ पवन सिंह की जोड़ी ने स्क्रीन पर वो आग लगाई है कि फैंस अपनी नज़रों को हटा नहीं पा रहे हैं। बिट्टू विद्यार्थी के तड़कते-भड़कते बोल और शुभम राज का जानलेवा म्यूज़िक… इस गाने को भोजपुरी का नया ‘नेशनल एंथम’ बना रहा है।

खुद पॉवर स्टार ने कहा है कि यह गाना उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि अपने फैंस के लिए प्यार भरा ‘गिफ्ट’ है। कोरियोग्राफी ऐसी कि पैर खुद-ब-खुद थिरकने लगें और अंदाज़ ऐसा कि दुश्मन भी सलाम करें। साफ़ है कि ‘राजा रंगबाज़’ ने साबित कर दिया है कि पवन सिंह का दौर कभी खत्म नहीं होता, वो तो हर बार नया इतिहास रचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *