पावर ऑफ लालेट्टन: ‘वृषभा’ के ट्रेलर ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, क्या टूटेगा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड?

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल यानी हमारे ‘लालेट्टन’ एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने को तैयार हैं। कोच्चि में कल उनकी मेगा बजट फिल्म ‘वृषभा’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ और यकीन मानिए, इसे देखकर फैन्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं। कोच्चि का नजारा किसी बड़े त्योहार जैसा था। मौका था पैन-इंडिया फिल्म ‘वृषभा’ के ट्रेलर लॉन्च का। जैसे ही स्क्रीन पर मोहनलाल की एंट्री हुई, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस ग्रैंड इवेंट में मोहनलाल के साथ फिल्म के लीड एक्टर समरजीत लंकेश, रागिनी द्विवेदी, नयन सारिका और डायरेक्टर नंदा किशोर भी मौजूद रहे। साथ ही बालाजी टेलीफिल्म्स के बड़े अधिकारी और फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने भी अपनी मौजूदगी से इस शाम को और भी यादगार बना दिया। साल 2025 पूरी तरह से मोहनलाल के नाम रहने वाला है। ट्रेलर की बात करें तो इसमें ‘लालेट्टन’ का डबल रोल देखने को मिल रहा है। एक तरफ वो ‘राजा विजयेंद्र वृषभा’ के शाही अवतार में नजर आ रहे हैं, तो दूसरी तरफ एक बिजनेसमैन बनकर अपनी पुरानी यादों से लड़ रहे हैं। कहानी पिता और पुत्र के इमोशनल रिश्ते पर टिकी है। समरजीत लंकेश ने मोहनलाल के बेटे का किरदार निभाया है, जो अपने पिता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

मलयालम, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़… इन चार भाषाओं में रिलीज होने वाली ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। तो तैयार हो जाइए, क्योंकि इस बार क्रिसमस पर ‘पावर ऑफ लालेट्टन’ का जादू पूरी दुनिया पर चलने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *