मेरी आंखों में… जैजिम शर्मा का नया सॉन्ग, रिलीज होते ही मिले लाखों व्यूज

मुंबईः सिंगिंग इंडस्ट्री में इन दिनों सिंगर जैजिम शर्मा (Jazim Sharma) खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं. हाल ही में सिंगर ने टी-सीरीज के साथ एक जबरदस्त सॉन्ग जारी किया है, जिसे दर्शकों से भर-भरकर प्यार मिल रहा है. इस गाने का टाइटल है “मेरी आंखों में” (Meri Aankhon Mein), जिसे जैजिम शर्मा ने आवाज दी है. पहले ही अपने जबरदस्त म्यूजिक से हजारों फैंस बना लेने वाले जैजिम शर्मा का लेटेस्ट ट्रैक फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. इस म्यूजिक वीडियो में जैजिम शर्मा के साथ प्रत्यक्षा अरोड़ा फीमेल लीड में हैं.

यानी अपने जबरदस्त संगीत के साथ एक बार फिर जैजिम शर्मा आपकी प्लेलिस्ट में धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. जैजिम की ये नई जबरदस्त गजल आपको ‘शुद्ध देसी रोमांस’ की दुनिया में ले जाएगी, जिसे सुनकर आपका दिन बन जाएगा. ‘मेरी आंखों में’ की लिरिक्स की बात करें तो इसके बोल प्रवीण कुमार ने लिखे हैं. जिसे सुनकर एक बात तो साबित होती है कि उन्होंने पूरे दिल से गाने के बोल लिखे हैं, जिसे जैजिम शर्मा ने अपनी आवाज में गाया है.

म्यूजिक डायरेक्टर संजय विद्यार्थी हैं और सॉन्ग के प्रोड्यूसर संजय जयपुरवाले हैं. यह सॉन्ग यूट्यूब पर टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है. सॉन्ग यूजर्स के बीच कितना पसंद किया जा रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे रिलीज हुए 3 दिन ही हुए हैं और अब तक इसे 2.9 मिलियन यानी 30 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं.

जैजिम शर्मा ने बीते कुछ समय में बैक टू बैक कई हिट नंबर्स दिए हैं. दिल जीत लेने वाला सलीम-सुलेमान के साथ ‘आईना’ जबरदस्त हिट रहा. इसके अलावा उनका ‘चौधवी की रात’ भी फैंस के बीच खूब पसंद किया गया और अब ‘मेरी आंखों में’ दर्शकों का दिल जीत रहा है. जसबीर जस्सी, गुलाम अली खान जैसे इंडस्ट्री के दिग्गजों ने भी जैजिम के लेटेस्ट ट्रैक की तारीफ की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *