पवन सिंह vs खेसारी लाल: महायुद्ध! पवन सिंह के लड़खड़ाते कदमों का खेसारी ने उड़ाया सरेआम मजाक
भोजपुरी सिनेमा के दो ‘बाहुबली’ एक बार फिर आमने-सामने हैं। एक तरफ हैं पावर स्टार पवन सिंह, जिनका जन्मदिन का एक विवादित वीडियो वायरल हो रहा है, तो दूसरी तरफ हैं ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव, जिन्होंने इस मौके पर नमक छिड़कने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पवन सिंह के लड़खड़ाते कदमों की खेसारी ने बीच स्टेज पर ऐसी मिमिक्री की, कि पवन के फैंस का खून खौल उठा है।
विवाद की शुरुआत हुई पवन सिंह के 40वें जन्मदिन से, जहाँ एक वीडियो में वे नशे में धुत नजर आए और उनसे केक भी नहीं काटा जा रहा था। अभी लोग पवन को ट्रोल ही कर रहे थे कि खेसारी लाल यादव ने जलती आग में घी डाल दिया। एक लाइव स्टेज शो के दौरान खेसारी ने पवन सिंह के उसी ‘लड़खड़ाते’ अंदाज की मिमिक्री की। खेसारी ने अपने खास भोजपुरी अंदाज में कहा— मरले बा… मरले बा… लेकिन बोल नहीं रहा है, वो हिल के बता रहा है कि एकरा अंदर कुछ गईल बा।
खेसारी यहीं नहीं रुके, उन्होंने अपनी फिटनेस की तुलना पवन सिंह की हालत से कर डाली। भरी महफिल में खेसारी ने तंज कसते हुए कहा— कुछ लोग इतना पी लेते हैं की हिलने लगते हैं। मेरा शरीर देखिए, कैसे खड़ा है। उसका तो सिर्फ पैर खड़ा है, बाकि पूरा शरीर चकोरा मार रहा है। खेसारी के इस बयान ने पवन सिंह के समर्थकों को नाराज कर दिया है, जो इसे उनके चहेते स्टार का अपमान मान रहे हैं।
पवन और खेसारी के बीच का तनाव पुराना है, लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव 2025 ने इस आग को और भड़का दिया। जब खेसारी छपरा से अपनी किस्मत आजमा रहे थे, तब पवन सिंह बीजेपी के लिए वोट मांग रहे थे और एक-दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाला गया था। अब जब पवन सिंह एक वीडियो की वजह से कमजोर पड़ते दिखे, तो खेसारी ने मौके का पूरा फायदा उठाया। इंडस्ट्री के जानकार मानते हैं कि यह ‘ईगो’ की लड़ाई अब भोजपुरी सिनेमा की गरिमा को भी चोट पहुँचा रही है।
