‘यंग लव स्टोरी’ पसंद करने वाले देख सकते हैं ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’
अगर आप इन छुट्टियों में कुछ हल्का-फुल्का और रोमांटिक देखना चाहते हैं, तो कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की नई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ एक अच्छा ऑप्शन है। 25 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म आज के जमाने के प्यार और रिलेशनशिप्स की कहानी है।
लॉस एंजिल्स में रहने वाला एक कूल लड़का, जिसका मानना है कि कल की टेंशन छोड़ो और प्रेजेंट मोमेंट में जियो। वहीं, आगरा की रहने वाली लड़की, जो आज के दौर में भी पुराने ज़माने वाली ‘क्लासिक’ लव स्टोरी का सपना देखती है। इन दोनों की मुलाकात एक इंटरनेशनल ट्रिप के दौरान होती है। घूमना-फिरना, मस्ती और ब्यूटीफुल लोकेशन्स के बीच दोनों को प्यार हो जाता है। फिल्म का पहला हाफ काफी मज़ेदार और रंगीन है, लेकिन सेकंड हाफ में कहानी इमोशनल हो जाती है जब इनके बीच प्रॉब्लम शुरू होती हैं। यही उतार-चढ़ाव ऑडियंस को फिल्म से जोड़े रखता है।
कार्तिक आर्यन ने एक बार फिर अपनी नेचुरल एक्टिंग से दिल जीत लिया है। उन्होंने एक ‘मम्माज बॉय’ के रोल को बहुत ही प्यारे ढंग से निभाया है। वहीं, अनन्या पांडे ने अपने रोल में मासूमियत भरी है। ‘पति, पत्नी और वो’ के बाद एक बार फिर इस जोड़ी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बहुत फ्रेश लग रही है। साथ ही, नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ ने अपनी छोटी लेकिन पावरफुल परफॉरमेंस से फिल्म में जान फूंक दी है।
फिल्म की कहानी बहुत ज्यादा नई तो नहीं है, लेकिन इसकी प्रेजेंटेशन और विजुअल्स इसे देखने लायक बनाते हैं। अगर आप कार्तिक-अनन्या के फैन हैं और एक प्यारी सी लव स्टोरी देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपको बोर नहीं करेगी। खासकर युथ को यह ‘यंग लव स्टोरी’ काफी पसंद आएगी।
