नीट छात्रा मौत मामले में बड़ा खुलासा! पप्पू यादव ने शेयर किया नर्स का ऑडियो, अस्पताल की ‘गंदी सच्चाई’ आई सामने

पटना: बिहार की राजधानी पटना से आई एक नीट छात्रा की मौत की खबर अब एक बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रही है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एक नर्स के साथ बातचीत का वो ऑडियो जारी किया जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। पप्पू यादव से बातचीत में प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल की नर्स ने वो सच बताया है जिसे अस्पताल प्रशासन अब तक दबाने की कोशिश कर रहा था।

नीट छात्रा की मौत के मामले में अब तक कई सवाल अनसुलझे थे, लेकिन पप्पू यादव द्वारा जारी ऑडियो ने तहलका मचा दिया है। ऑडियो में अस्पताल की एक नर्स दावा कर रही है कि जब छात्रा को भर्ती कराया गया, तब वह बेहोश थी। नर्स के मुताबिक, छात्रा की हालत देखकर ही लग रहा था कि उसके साथ कुछ बहुत गलत हुआ है। लेडी डॉक्टर ने भी उस वक्त शक जताया था कि या तो उसने अबॉर्शन कराया है या जबरन करवाया गया है।

पप्पू यादव से बातचीत में नर्स ने बताया कि वेंटिलेटर पर होने के बावजूद छात्रा होश में थी और इशारों में अपनी मां से बात कर रही थी। वह बहुत रो रही थी। इस बीच अस्पताल में एक रहस्यमयी महिला भी आई थी, जिसने इलाज का पूरा खर्चा उठाने का ऑफर दिया और कहा कि “बेटी हमारी जैसी है।” लेकिन छात्रा की मां ने पैसे के ऑफर को नकारते हुए कहा- हमें पैसा नहीं, बेटी चाहिए।

छात्रा 6 से 9 जनवरी तक प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती थी। परिजन पहले दिन से ही रेप के बाद हत्या का आरोप लगा रहे हैं। अब नर्स के इस कबूलनामे के बाद SIT टीम पर भी दबाव बढ़ गया है। डॉक्टरों से पूछताछ पहले ही हो चुकी है, लेकिन इस नए सबूत ने अस्पताल की भूमिका को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पप्पू यादव ने सीधे तौर पर पूछा है कि क्या सिस्टम अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रहा है?

नीट छात्रा की मौत अब महज एक मेडिकल केस नहीं, बल्कि एक बड़ा आपराधिक मामला बनती जा रही है। पप्पू यादव की नर्स के साथ इस बातचीत ने जांच की दिशा बदल दी है। अब देखना होगा कि पटना पुलिस और SIT इस नर्स के बयानों को कितनी गंभीरता से लेती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *