हिमाचल विश्वविद्यालय ने किया अपने पूर्व छात्रों को सम्मानित

हिमाचल विश्वविद्यालय ने अपने पुराने छात्रों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया । इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी समागम में पहुंचे कई नामचीन चेहरे। इसी विश्व विद्यालय की छांव में पढ़े भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने खुद सम्मान से नवाज़े प्रतिष्ठित, प्रगतिशील और प्रखर व्यक्तित्व के धनी कई चेहरे। स्वयं इस समारोह के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, के साथ मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर, और उनकी कैबिनेट सहयोगी सुरेश भारद्वाज, गोबिंद सिंह ठाकुर, अभिनेता अनुपम खेर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स) के निदेशक डाक्टर रणदीप गुलेरिया रहे मौजूद।

राजनीति, समाज सेवा, ज्यूडिशियरी, प्रशासनिक अधिकारी और पत्रकारिता जगत के नामचीन चेहरों ने अपने गुरुकुल और मस्ती की पाठशाला में बिताए क्षणों को किया याद।

नेताओ की नर्सरी के नाम से मशहूर हिमाचल विश्व विद्यालय ने दिए है राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई नेता। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई भी रहे है इसी विश्विद्यालय के छात्र।

राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर के साथ कांग्रेस के शीर्ष नेता आनंद शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

प्रदेश के शिखर पर रहे अन्य नेताओं में मौजूदा विधान सभा अध्यक्ष विपिन परमार, आई टी मंत्री राम लाल मार्कण्डेय सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, रणधीर शर्मा और वामपंथी नेता राकेश सिंघा इसी विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं।

सूर्या समाचार के एडिटर इन चीफ मुकेश राजपूत और छात्र राजनीति, पत्रकारिता के लंबे सफर के साथ हरियाणा के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य भी समानित होने वालो में मुख्य चेहरे थे जिन्होंने राज्य के बाहर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *