दिल्ली में कार्तिक-अनन्या का ‘रोमांटिक’ जलवा! ‘तू मेरी, मैं तेरा’ के प्रमोशन में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

दिल्ली: अपने कूल लुक के साथ कार्तिक आर्यन और अपनी मुस्कान से बिजलियां गिरातीं अनन्या पांडे… मौका था फिल्म ‘तू मेरी, मैं तेरा — मैं तेरा, तू मेरी’ के प्रमोशन का। दिल्ली के शाही इंपीरियल होटल में जब ये दोनों सितारे पहुंचे, तो वहां का माहौल पूरी तरह फिल्मी और रोमांटिक हो गया। दोनों कलाकारों ने न सिर्फ अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पर बात की, बल्कि दिल्ली की सर्दी और यहां के खान-पान का भी लुत्फ उठाया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कार्तिक आर्यन ने फिल्म को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। कार्तिक ने कहा कि यह फिल्म आज की पीढ़ी की एक ऐसी प्रेम कहानी है, जो हर किसी के दिल को छुएगी। उन्होंने बताया कि ‘तू मेरी, मैं तेरा’ उनके दिल के बेहद करीब है और इसमें दर्शकों को प्यार का एक बिल्कुल नया अंदाज़ देखने को मिलेगा। वहीं अनन्या पांडे ने इस फिल्म को अपने करियर का सबसे खास प्रोजेक्ट बताया। अनन्या ने कहा कि फिल्म में इमोशन्स, ड्रामा और भरपूर मनोरंजन का तड़का है। अनन्या और कार्तिक की ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग ने भी मीडिया का ध्यान खींचा, जिससे साफ है कि फिल्म में इनकी जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है।

इवेंट के दौरान दोनों सितारों ने फोटोग्राफर्स के लिए जमकर पोज़ दिए। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गए हैं। दिल्ली के फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जो क्रेज़ दिखा, उससे उम्मीद जताई जा रही है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है। कार्तिक और अनन्या की जोड़ी ने दिल्ली का पारा और चढ़ा दिया है। तू मेरी मैं तेरा के इस प्रमोशनल इवेंट ने ये साबित कर दिया है कि फैंस अपनी इस पसंदीदा जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए बेताब है।

https://www.youtube.com/watch?v=Mw90aPFXb4I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *