अनंत अंबानी को ‘ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’: सबसे युवा और पहले एशियाई बने, ‘वनतारा’ ने बढ़ाया भारत का गौरव
भारत से अमेरिका तक गूंजी एक बड़ी उपलब्धि! जिस अवार्ड को पाने वालों की लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति और बड़े ग्लोबल लीडर्स का नाम शामिल है, वह सम्मान अब हमारे देश के खाते में आ गया है। हम बात कर रहे हैं अनंत अंबानी की! उन्हें वन्यजीव संरक्षण के लिए ‘ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’ से नवाज़ा गया है। इस सम्मान को पाने वाले वो पहले एशियाई और सबसे युवा व्यक्ति बन गए हैं। उनका प्रोजेक्ट ‘वनतारा’ अब दुनिया के लिए एक मिसाल बन चुका है!
अमेरिका में आयोजित इस इंटरनेशनल सेरेमनी में अनंत अंबानी को ‘वनतारा’ के शानदार काम—जानवरों के बचाव, इलाज और संरक्षण में उनके बेहतरीन नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने साफ़ कहा है कि वनतारा सिर्फ़ एक रेस्क्यू सेंटर नहीं है, बल्कि पशु कल्याण का एक नया ग्लोबल बेंचमार्क है। यह अवॉर्ड पहले जॉन एफ कैनेडी, बिल क्लिंटन और हॉलीवुड हस्तियों को मिल चुका है, और इस लिस्ट में सबसे युवा और पहले एशियाई के तौर पर अनंत अंबानी का नाम शामिल होना एक ऐतिहासिक पल है।
अवॉर्ड लेते हुए अनंत अंबानी ने इसे ‘सर्वभूत हित’ यानी सभी जीवों की भलाई के रास्ते पर और मजबूती से आगे बढ़ने की प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा, “हमारे लिए संरक्षण भविष्य की बात नहीं, बल्कि आज की ज़िम्मेदारी है।” ‘ग्लोबल ह्यूमन सोसाइटी’ ने वनतारा को जानवरों के इलाज, देखभाल और संरक्षण को एक साथ जोड़ने वाला दुनिया का सबसे अनूठा मॉडल बताया है
इस इंटरनेशनल इवेंट में डॉ. जॉन पॉल रोड्रीगेज़ समेत वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कई बड़े वैश्विक विशेषज्ञ मौजूद थे। अनंत अंबानी का यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण को दिखाता है, बल्कि भारत के संरक्षण प्रयासों को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाता है।
