बर्थडे स्पेशल: 40 साल के हुए सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, आकांक्षा पुरी के रोमांटिक पोस्ट ने मचाया बवाल

भोजपुरी के ‘ट्रेंडिंग स्टार’ खेसारी लाल यादव आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं, लेकिन उनकी चर्चा फिल्मों से ज्यादा उनकी ‘पर्सनल लाइफ’ को लेकर हो रही है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट वायरल हुई है जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। ये पोस्ट किसी और ने नहीं, बल्कि भोजपुरी और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने डाली है। तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री इतनी गहरी है कि लोग पूछ रहे हैं—’क्या काजल राघवानी के बाद अब आकांक्षा ही खेसारी की नई पसंद हैं?’ आखिर आकांक्षा ने कैप्शन में ऐसा क्या लिखा कि लोग इसे दोस्ती से ज्यादा ‘इश्क’ का नाम दे रहे हैं?

खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर आकांक्षा पुरी ने चार ऐसी तस्वीरें साझा कीं, जिन्होंने कयासों के बाज़ार को गर्म कर दिया। एक तस्वीर में दोनों बेहद करीब नजर आ रहे हैं, तो कैप्शन में आकांक्षा ने दिल खोलकर प्यार बरसाया। उन्होंने लिखा— ‘मेरे सबसे पसंदीदा, फिट और टैलेंटेड व्यक्ति को जन्मदिन की बधाई! आपकी हर आकांक्षा पूरी हो।‘ हार्ट इमोजी और ‘ढेर सारा प्यार’ वाले इस मैसेज ने फैंस को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या ये सिर्फ पेशेवर रिश्ता है या कुछ और?

खेसारी का नाम विवादों और अभिनेत्रियों से जुड़ना नया नहीं है। काजल राघवानी के साथ उनका रिश्ता सालों तक सुर्खियों में रहा। लेकिन जब रिश्ता टूटा, तो काजल ने गंभीर आरोप लगाए। काजल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि खेसारी ने उनसे शादी का वादा किया था और कहा था कि वह अपनी पत्नी चंदा के ‘टॉर्चर’ से परेशान हैं। हालांकि, खेसारी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे सिर्फ एक ‘लगाव’ बताया था। खेसारी हमेशा कैमरे पर अपनी पत्नी चंदा देवी को ही अपना सब कुछ बताते हैं, लेकिन सेट पर उनकी अभिनेत्रियों के साथ बढ़ती करीबियां अक्सर उनकी पारिवारिक शांति में खलल डालती रही हैं।

हाल ही में खेसारी और आकांक्षा का एक वर्कआउट वीडियो भी खूब वायरल हुआ था, जिसे कई लोगों ने ‘आपत्तिजनक’ बताया। इस पर खुद खेसारी ने कबूल किया था कि उस वीडियो को देखकर उनकी पत्नी चंदा देवी काफी नाराज हो गई थीं। खेसारी ने इसे अपनी ‘गलती’ माना था, लेकिन आकांक्षा के साथ उनकी लगातार फिल्में और अब ये ताजा बर्थडे पोस्ट कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। आकांक्षा कहती हैं कि खेसारी उनके दिल के बहुत करीब हैं, लेकिन क्या ये करीबियां सिर्फ दोस्ती तक सीमित रहेंगी या खेसारी की जिंदगी में किसी नई ‘आकांक्षा’ की एंट्री हो चुकी है? यह सवाल फिलहाल गॉसिप के गलियारों में तैर रहा है।”

खेसारी लाल यादव के लिए ये जन्मदिन खुशियों के साथ-साथ सवालों का घेरा भी लेकर आया है। एक तरफ फैंस उनके ‘पावर पैक’ अंदाज के दीवाने हैं, तो दूसरी तरफ उनकी निजी जिंदगी की उलझनों ने सबको हैरान कर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed