दिग्गज फिल्मकार प्रियदर्शन ने आकाशादित्य लामा की फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ को दिया पूरा सपोर्ट

दिग्गज फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ काम कर चुके आदित्य धर ने जब धुरंधर बनाई, तो उसने सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ दिए। जरा सोचिए, प्रियदर्शन के ही स्कूल से निकले एक और फिल्म मेकर आकाशादित्य लामा की फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ जब रिलीज़ होगी तो धमाका कितना जोरदार होगा।

बॉलीवुड में जब भी कॉमेडी और फुल-ऑन फैमिली एंटरटेनर फिल्मों की बात होती है, तो डायरेक्टर प्रियदर्शन का नाम सबसे पहले जेहन में आता है। प्रियदर्शन इस इंडस्ट्री के वो मसीहा हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों से दर्शकों को हंसना सिखाया। लेकिन आज हम बात प्रियदर्शन की नहीं, बल्कि उनके स्कूल से निकले एक नए धुरंधर डायरेक्टर की कर रहे हैं।

‘धुरंधर’ फेम डायरेक्टर आदित्य धर के बाद, प्रियदर्शन के एक और पुराने साथी आकाशादित्य लामा अपनी नई फीचर फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं। और खास बात यह है कि खुद प्रियदर्शन ने इस फिल्म को पूरे दिल से सपोर्ट करते हुए एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

दरअसल, आकाशादित्य लामा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही बी-टाउन में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसकी स्टारकास्ट को माना जा रहा है। फिल्म में महेश मांजरेकर, पीयूष मिश्रा और खुशाली कुमार जैसे कमाल के और मझे हुए एक्टर्स लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

इंडस्ट्री के इनसाइडर्स का दावा है कि यह फिल्म एक ऐसी अनोखी फैमिली एंटरटेनर होने वाली है, जिसमें दर्शकों को पेट पकड़कर हंसाने वाली कॉमेडी, दिल को छू लेने वाले इमोशन्स और एक बेहद दिलचस्प कहानी का परफेक्ट कॉम्बो देखने को मिलेगा। फिल्म का टॉपिक इतना यूनिक है कि इसने पहले ही दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट पैदा कर दी है।

प्रियदर्शन और आकाशादित्य लामा का क्रिएटिव और प्रोफेशनल कनेक्शन कई साल पुराना है। आकाशादित्य ने सालों तक प्रियदर्शन के साथ काम किया है और उनसे फिल्म मेकिंग की बारीकियों को सीखा है। ऐसे में अपने जूनियर को एक बड़े प्रोजेक्ट की कमान संभालते देख प्रियदर्शन की खुशी का ठिकाना नहीं है।

उन्होंने फिल्म की पूरी टीम का कॉन्फिडेंस बढ़ाते हुए एक बेहद खास और इमोशनल मैसेज शेयर किया है। प्रियदर्शन ने कहा कि— आकाशादित्य लामा और दुल्हनिया ले आएगीकी पूरी टीम को मेरी तरफ से हार्दिक बधाई। सालों तक आकाशादित्य के साथ काम करने के बाद, उन्हें इस अनोखी फैमिली एंटरटेनर फिल्म को साकार करते देखना बेहद खुशी की बात है। एक शानदार कहानी और ढेर सारी भावनाओं से भरपूर यह फिल्म निश्चित रूप से दर्शकों का दिल जीत लेगी। मैं इस फिल्म की बड़ी सक्सेस की कामना करता हूँ।

मनोरंजन और इमोशन्स के बीच परफेक्ट बैलेंस बनाने के लिए मशहूर प्रियदर्शन की यह सराहना फिल्म की टीम के लिए एक बड़े बूस्टर डोज की तरह है। आपको बता दें इससे पहले वो अपने एक और धुरंधर और नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म को भी इसी तरह सपोर्ट कर चुके हैं।

एक तरफ जहाँ प्रियदर्शन ने बॉलीवुड को ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’, ‘हंगामा’ और ‘मालामाल वीकली’ जैसी कल्ट कॉमेडी फिल्में दी हैं, वहीं उनके इसी स्कूल से तैयार होकर निकले आदित्य धर ने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘आर्टिकल 370’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। और अब, इसी सुपरहिट स्कूल के एक और होनहार डायरेक्टर आकाशादित्य लामा अपनी फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ से सिनेमाघरों में एक नया विस्फोट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

प्रियदर्शन के हिट फॉर्मूले और उनके स्कूल से निकले डायरेक्टर्स का ट्रैक रिकॉर्ड तो हमेशा से ही बेमिसाल रहा है। ऐसे में आकाशादित्य लामा की ‘दुल्हनिया ले आएगी’ से भी ट्रेड एक्सपर्ट्स को काफी उम्मीदें हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा की जुगलबंदी बड़े पर्दे पर क्या रंग लाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed