खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘हेराइल दिल पटना में’ हुआ वायरल

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के बेताज बादशाह खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें ‘ट्रेंडिंग स्टार’ क्यों कहा जाता है। पटना की गलियों में इस बार किसी नेता का नहीं, बल्कि खेसारी के ‘दिल’ का शोर है। उनका नया गाना ‘हेराइल दिल पटना में’ रिलीज हुआ है और देखते ही देखते इसने इंटरनेट पर आग लगा दी है। प्रिया रघुवंशी के साथ खेसारी की केमिस्ट्री ऐसी है कि फैंस इसे बार-बार ‘लूप’ पर सुन रहे हैं।

खेसारी लाल यादव जब भी पर्दे पर आते हैं, धमाका तय होता है। लेकिन इस बार उन्हें टक्कर दे रही हैं एक्ट्रेस प्रिया रघुवंशी। गाने के वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री और देसी अंदाज दर्शकों को खूब लुभा रहा है। लक्की विश्वकर्मा के निर्देशन में बना यह गाना न सिर्फ विजुअली शानदार है, बल्कि इसकी एनर्जी भी कमाल की है। पटना के बैकड्रॉप पर बना यह गाना युवाओं की पहली पसंद बन गया है।

इस गाने की जान है खेसारी की वो दमदार आवाज, जिसके पीछे दुनिया दीवानी है। कुंदन प्रीत के लिखे बोलों को लॉर्ड जी और आर्या शर्मा के म्यूजिक ने और भी ज्यादा एनर्जेटिक बना दिया है। पर्दे के पीछे अखिलेश कश्यप का सहयोग और इंदर सिंह की डिजिटल प्लानिंग ने गाने को रिलीज के साथ ही हर मोबाइल स्क्रीन तक पहुँचा दिया है। पब्लिसिटी डिजाइन से लेकर पब्लिकेशन तक, सभी ने बेहतरीन काम किया है।

गाने को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। यूट्यूब कमेंट बॉक्स में तारीफों की बाढ़ आ गई है। कोई खेसारी को ‘भोजपुरी की आन-बान-शान’ बता रहा है, तो कोई गाने को ‘सुपर से भी ऊपर’ कह रहा है। साफ है कि ‘हेराइल दिल पटना में’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक और ब्लॉकबस्टर रिकॉर्ड की शुरुआत है।

खेसारी का दिल भले ही पटना में खो गया हो, लेकिन उन्होंने अपने फैंस का दिल एक बार फिर जीत लिया है। अब देखना ये है कि ये गाना व्यूज के कितने नए रिकॉर्ड्स तोड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed