पवन सिंह का नया गाना ‘आरा के बबुआन’ रिलीज होते ही हुआ वायरल
भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता आज पूरी दुनिया में है और जब बात इस इंडस्ट्री के बेताज बादशाह पवन सिंह की हो, तो दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुँच ही जाता है। पवन सिंह का कोई भी गाना रिलीज होते ही लोगों की धड़कनें तेज कर देता है, लेकिन उनके नए गाने ‘आरा के बबुआन’ ने तो रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर व्यूज के तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। तृषाकर मधु के साथ पवन सिंह की लाजवाब जुगलबंदी और उनका ‘बबुआन’ वाला देसी अंदाज फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
पवन सिंह अपनी गायकी के साथ-साथ अपने खास अभिनय और स्वैग के लिए जाने जाते हैं। ‘आरा के बबुआन’ की शुरुआत में ही पावरस्टार का बेहद धाकड़ और दबंग अवतार देखने को मिलता है। जहाँ एक तरफ पवन सिंह अपनी बंदूक से दुश्मनों के छक्के छुड़ाते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री तृषाकर मधु अपने सिजलिंग डांस और कातिलाना अदाओं से दर्शकों के पसीने छुड़ा रही हैं। दोनों सितारों के बीच की केमिस्ट्री इतनी लाजवाब है कि फैंस इसे बार-बार देखने को मजबूर हो रहे हैं। गाने का फिल्मांकन और डांस कोरियोग्राफी इसे एक बड़े बजट की फिल्म के गाने जैसा अनुभव दे रही है।
पवन सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किए जाने के महज कुछ घंटों के भीतर लाखों लोग देख चुके हैं। व्यूज का यह सिलसिला अब लाखों से करोड़ों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इस गाने की सफलता के पीछे एक मजबूत टीम का हाथ है। इसे पवन सिंह और सृष्टि भारती ने अपनी दमदार आवाज दी है। गाने के बोल बिट्टू विद्यार्थी ने लिखे हैं, जबकि संगीत निर्देशक सरगम आकाश के म्यूजिक ने इसे एक बेहतरीन पार्टी एंथम बना दिया है।
पवन सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्हें ‘पावरस्टार’ क्यों कहा जाता है। ‘आरा के बबुआन’ की भारी सफलता यह बताने के लिए काफी है कि पवन सिंह का जादू आज भी बरकरार है और तृषाकर मधु के साथ उनकी यह जोड़ी आने वाले दिनों में कई और रिकॉर्ड बना सकती है।
