‘धुरंधर 2’ का टीजर आउट! रणवीर सिंह ने फिर याद दिलाया— “ये नया हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी”

बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आज 3 फरवरी को मेकर्स ने ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का टीजर जारी कर दिया है। टीजर में न केवल पहले पार्ट की उन यादों को ताजा किया गया है जिसने थिएटर में सीटियां बजवाई थीं, बल्कि रणवीर सिंह के एक डायलॉग ने इंटरनेट पर आग लगा दी है।

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2’ का 1 मिनट 12 सेकंड का टीजर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। टीजर की शुरुआत पहले पार्ट की झलकियों से होती है, जो दर्शकों को उस रोमांच की याद दिलाती है जो उन्होंने धुरंधर के टाइम सिनेमाघरों में महसूस किया था। लेकिन असली धमाका टीजर के अंत में होता है, जहाँ रणवीर सिंह एक जबरदस्त डायलॉग बोलते नजर आते हैं। रणवीर कहते हैं— “ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी!”

‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस बार सिर्फ हिंदी तक सीमित नहीं रहने वाली है। मेकर्स ने इसे पैन-इंडिया लेवल पर ले जाने की पूरी तैयारी कर ली है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में एक साथ रिलीज होगी। फिल्म की स्टार कास्ट पहले से ही दर्शकों की पसंदीदा रही है, जिसमें अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और संजय दत्त जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

पिछले साल 5 दिसंबर को आई ‘धुरंधर’ ने जिस तरह से कमाई के रिकॉर्ड तोड़े थे, उसे देखते हुए ‘धुरंधर 2’ से उम्मीदें दोगुनी हो गई हैं। आदित्य धर ने ‘उरी’ के बाद एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे देशभक्ति और एक्शन के तालमेल को बखूबी समझते हैं। टीजर के रिलीज होते ही फैंस के बीच 19 मार्च की तारीख को लेकर भारी एक्साइटमेंट देखी जा रही है।

रणवीर सिंह के ‘नया हिंदुस्तान’ वाले तेवर ने ये साफ कर दिया है कि ‘धुरंधर 2’ पहले पार्ट से भी कहीं ज्यादा आक्रामक और प्रभावशाली होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *